भारत-नेपाल बॉर्डर के समीप पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी कर लाए जा रहे मादक पदार्थ, गांजा की बड़ी खेप जब्त

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी में भारत नेपाल बॉर्डर के समीप पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। तस्करी कर लाए जा रहे मादक पदार्थ और गांजा की बड़ी खेप को जब्त किया गया। गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि सुरसंड थाना पुलिस को सूचना मिली कि नेपाल से गांजा की की खेप चार चक्का वाहन से लाया जा रहा है जिसे दिल्ली भेजा जाना है। सूचना के आधार पर सुरसंड थाना पुलिस ने घेराबंदी कर थाना क्षेत्र के पठनपुरा गांव के समीप दिल्ली नंबर चारचक्का वाहन को रोका और गाड़ी से तकरीबन एक क्विंटल गांजा बरामद किया। जब्त गांजा की कीमत तकरीबन 45 लाख रुपए बताई जा रही है। पुपरी डीएसपी सुनिता कुमारी ने जानकारी दी।

यह भी पढ़े : तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंदा, तीन की मौत, 16 गंभीर रूप से घायल…

अमित कुमार की रिपोर्ट

Dalma Naxalite campaign: दलमा में नक्सलियों पर पुलिस का शिकंजा, 1...

Dalma Naxalite campaign: दलमा और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।...

UP Election 2027: क्या यूपी में उम्मीदवार उतारेगी JDU? मंत्री श्रवण...

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज करने की शुरुआत कर दी है।...

Bihar Fertilizer Sale: 1 सितंबर से 19 जिलों में बदलेगी खाद...

Bihar Fertilizer Sale, पटना: बिहार में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता और बिक्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की...