Advertisment

तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंदा, 3 की मौत, 16 गंभीर रूप से घायल

बेतिया : बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। लौरिया-बगहा एनएच-727 मुख्य मार्ग के सिसवनिया पंचायत के विशुनपुरवा के पास रविवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 16 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर बारातियों की भीड़ में घुस गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय मुखिया व ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल लौरिया सामुदायिक अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी भीड़ उमड़ गई

घटना के बाद लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी भीड़ उमड़ गई। स्थिति इतनी अस्त-व्यस्त थी कि कई घायलों की पहचान और सही संख्या का पता लगाने में भी दिक्कतें आईं। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान बिशनपुरवा निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। बारात नरकटियागंज के मलदहिया पोखरिया से बिशनपुरवा पहुंची थी। देर रात कार्यक्रम स्थल के पास सड़क किनारे खड़े बारातियों को तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

घायल 16 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया GMCH रेफर किया गया है

आपको बता दें कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि स्थानीय लोगों ने चालक पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। इलाके में घटना को लेकर तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े : घरों व दुकानों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के 2 सदस्य अवैध हथियार, गोली व चोरी के औजार के साथ गिरफ्तार

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...