रांची स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक कई ट्रेनें रद्द और कई का आंशिक संचालन होगा। 22 हजार से अधिक यात्रियों पर असर पड़ेगा।
Ranchi Station Yard Remodelling: रांची: रांची रेल मंडल के अंतर्गत रांची स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग का नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 10 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जो 7 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान रेल यातायात पर बड़ा असर पड़ेगा। रेलवे ने 10 जोड़ी ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने और पांच जोड़ी ट्रेनों का आंशिक समापन व आंशिक प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन परिवर्तनों से करीब 22 हजार से अधिक यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित होगी।
Key Highlights
रांची स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक 10 जोड़ी ट्रेनें रद्द
पांच जोड़ी ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ
रीमॉडलिंग के चलते 22 हजार से अधिक यात्रियों पर असर
कई ट्रेनों का संचालन हटिया, मुरी, बोकारो स्टील सिटी और मेसरा तक सीमित
रांची-भागलपुर, रांची-चोपन और रांची-सासाराम रूट पर भी बदलाव लागू
Ranchi Station Yard Remodelling: 10 दिसंबर से 07 जनवरी तक रद्द रहनेवाली ट्रेनें
रद्द की गई ट्रेनों में शामिल हैं:
18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस
58663/58664 हटिया-सांकि-हटिया पैसेंजर
58034/58033 रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर
58665/58666 हटिया-सांकि-हटिया पैसेंजर
खड़गपुर-रांची-खड़गपुर एक्सप्रेस
धनबाद-रांची-धनबाद एक्सप्रेस
टाटानगर-हटिया-टाटानगर मेमू
दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस
18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस (विशिष्ट तिथियों पर)
18632 चोपन-रांची एक्सप्रेस (विशिष्ट तिथियों पर)
रांची-भागलपुर-रांची एक्सप्रेस (6 और 7 जनवरी को)
Ranchi Station Yard Remodelling: आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ वाली ट्रेनें
13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस
यह ट्रेन 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक केवल बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी। बोकारो स्टील सिटी से हटिया के बीच इसका परिचालन बंद रहेगा।
63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू
23 दिसंबर से 7 जनवरी तक यह ट्रेन मुरी स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से लौटेगी। मुरी से रांची के बीच इसका संचालन निलंबित रहेगा।
18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस
23 दिसंबर से 7 जनवरी तक यह भी मुरी स्टेशन तक ही पहुंचेगी और वहीं से लौटेगी।
13513/13514 आसनसोल-हटिया-आसनसोल एक्सप्रेस
यह ट्रेन 24, 25, 27, 28, 29 और 31 दिसंबर तथा 1, 3, 4, 5 और 7 जनवरी को मेसरा स्टेशन तक ही पहुंचेगी। मेसरा से हटिया के बीच इसका परिचालन बंद रहेगा।
18635/18636 रांची-सासाराम-रांची एक्सप्रेस
18635 (रांची-सासाराम) 23 से 27 दिसंबर, 29 दिसंबर से 3 जनवरी तथा 5 से 7 जनवरी तक पिस्का स्टेशन तक ही पहुंचेगी।
18636 (सासाराम-रांची) 24 से 28 दिसंबर, 30 दिसंबर से 4 जनवरी और 6 से 8 जनवरी तक पिस्का तक ही आयेगी।
इन सभी ट्रेनों का रांची-पिस्का-रांची सेक्शन पर संचालन बंद रहेगा।
Ranchi Station Yard Remodelling: यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जांच कर लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रूट या तारीख चुनें।
रांची स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग का यह कार्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और भविष्य में बेहतर यातायात क्षमता के लिए किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल यह हजारों यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बनेगा।


















