Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, 1.5 करोड़ के आभूषण के साथ अपराधी गिरफ्तार

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में 16 नवंबर की रात हुई ज्वेलरी लूट की बड़ी घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. बरही चौक के पास स्थित जय माता दी ज्वेलर्स से सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हुए अपराधियों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही लूटे गए सभी जेवरात, हथियार और घटना में इस्तेमाल वाहन भी पुलिस ने बरामद कर लिए है.

बरामद आभूषणों की कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है. पूरी घटना रात लगभग 9 बजे की है जब ज्वेलर्स दुकान के मालिक अपने दुकान के सोना-चांदी के जेवर चार बैग में भरकर अपनी कार में रख रहे थे तभी अचानक दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे और फायरिंग करते हुए कार का शीशा तोड़कर सभी बैग लूटकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही बरही थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने तुरंत विशेष जांच टीम का गठन किया.

Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने ये कहा

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस उपलब्धि के बारे में जानकारी दी. इन्होंने कहा घटक की जानकारी मिलने के बाद विशेष समिति एसडीपीओ बड़ी के नेतृत्व बनाया गया. एसडीपीओ बरही के नेतृत्व में बनी एसआईटी ने CCTV फुटेज, तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर तेजी से लगातार छापेमारी शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लूट में शामिल एक आरोपी इन्द्रराज चौधरी रांची में मौजूद है. टीम ने उसे रांची से हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर चतरा जिले के हंटरगंज मायापुर गांव से लूट में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन और ड्राइविंग सीट के नीचे छिपा एक देसी कट्टा भी बरामद किया.

Ayodhya News: राम मंदिर का पूर्ण हुआ निर्माण कार्य, जानें कब फहराया जाएगा केसरिया ध्वज

Hazaribagh News: शेरघाटी के तरफ जाने के फिराक में है आरोपी

उन्होंने यह भी बताया कि अन्य अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी चौपारण की ओर से शेरघाटी के तरफ जाने के फिराक में हैं. एसआईटी ने चोरदाहा चेकपोस्ट पर नाकाबंदी की और जांच के दौरान वहां दोनों अपराधियों को दबोच लिया. तलाशी में उनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के जेवर, हथियार और KTM मोटरसाइकिल बरामद की गई. गिरफ्तार अपराधी लंबे समय से अपराध की दुनिया से जुड़े रहे हैं. मुख्य आरोपी धनंजय चौधरी उर्फ छोटू के खिलाफ बिहार और झारखंड में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...