फरार तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार ,हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

हजारीबाग: डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिकों को हजारीबाग पुलिस के द्वारा डिटेन कर लिया गया है.पुलिस मुख्यालय ने तीनों के पकड़े जाने की पुष्टि की है.

तीनों फरार नागरिकों को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है. दोपहर तक सभी फरार बांग्लादेशी को हजारीबाग लाया जा सकता है.बिना पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले 3 बांग्लादेशी नागरिक हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से सोमवार की सुबह फरार हो गए थे . जिसे हजारीबाग पुलिस ने पकड़ लिया है. तीनों को दोपहर तक हजारीबाग लाने की तैयारी चल रही है .इस बात की पुष्टि पुलिस मुख्यालय ने की है.

तीनों विदेशी नागरिक अपनी सजा भी काट चुके थे.जिसमें रीना खान उर्फ फिना देवी, अख्तर खुशी और नजमुल हैं. रीना खान को जामताड़ा जेल से 4 फरवरी 2022 को अख्तर खुशी को 28 सितंबर 2024 और नजमुल को एक मार्च 2025 को हजारीबाग के डिटेंशन केंद्र में शिफ्ट किया गया था. घटना ने हजारीबाग में डिटेंशन सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया था.

पुलिस की अलग-अलग टीम ने इन तीनों फरार बांग्लादेशियों को पकड़ लिया है. पुलिस ने यह कामयाबी 24 घंटे के अंदर हासिल की है. बांग्लादेशियों की फरार होने की खबर पूरे राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में थी. सेंटर का जांच करने के लिए हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह भी पहुंचे थे .इन्होंने कहा था कि पूरे मामले की जांच की जा रही है बहुत जल्दी सभी बांग्लादेशी पकड़े जाएंगे.

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...