तेजस्वी ने नीतीश को दी बधाई, कहा- नई NDA सरकार से लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की आशा

पटना : जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज यानी 20 नवंबर को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके अलावा 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बनाए गए। वहीं शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को बधाई दी।

तेजस्वी ने कहा- मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को पूरा करेगी और बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Big Breaking : ‘2025 फिर से नीतीश’, नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ…

अंशु झा की रिपोर्ट

Jharkhand Weather: अलनीनो का बढ़ा खतरा, 12 जिले प्रभावित, 54% कम...

झारखंड में सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी ने अलनीनो के असर की चेतावनी दी है। सरकार ने कम...

JSSC Excise Constable: उत्पाद सिपाही भर्ती के 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल...

जेएसएससी उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत 1941 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 से 14 जुलाई तक रांची सदर अस्पताल में होगी। अनुपस्थित...

FIFA World Cup 2026: जर्मनी और नीदरलैंड बाहर, पराग्वे और मोरक्को...

फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट दौर में बड़ा उलटफेर। पराग्वे ने जर्मनी और मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर अंतिम 16...