Big Breaking : अब नीतीश नहीं सम्राट संभालेंगे गृह विभाग

पटना : सीएम नीतीश कुमार के नई सरकार बनने के बाद विभागों का बंटवारा हो गया है। नीतीश कुमार अब गृह विभाग नहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी संभालंगे। अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पहली बार गृह मंत्रालय का पद को छोड़ा है। नई कैबिनेट में सबसे अहम गृह विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौंपा गया है। बीजेपी कोटे से आने वाले सम्राट चौधरी अब नीतीश सरकार में कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा की कमान संभालेंगे। वहीं वित्त विभाग की जिम्मेदारी विजेंद्र यादव को मिली है। वहीं नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन समेत अन्य बचे हुए विभाग रहेंगे। अभी केवल 18 मंत्री को विभाग दिया गया है।

मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद अब कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी

वहीं मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद अब कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी। बिहार की नई कैबिनेट में मंत्रियों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे में वरिष्ठ मंत्रियों के अनुभव और क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है। कई मंत्रालय पुराने चेहरों के पास ही रखा गया है। वहीं एक बार फिर सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बिहार के डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह भी देखें :

नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

1. सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम) – गृह मंत्री

2. विजय कुमार सिन्हा (डिप्टी सीएम) – भूमि एवं राजस्व, खान एवं भूतत्व

3. विजय कुमार चौधरी – जल संसाधन, भवन मंत्री

4. दिलीप जायसवाल – उद्योग मंत्री

5. श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास कार्य, परिवहन मंत्री

6. अशोक चौधरी – ग्रामीण कार्य मंत्री

7. विजेंद्र यादव – वित्त विभाग, वाणिज्य विभाग, ऊर्जा मंत्री

8. मंगल पांडे – स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग

9. लेसी सिंह – खाद्य उपभोक्ता मंत्री

10. नितिन नवीन – पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास

11. मदन सहनी – समाज कल्याण मंत्री

12. संतोष सुमन – लघु जल संसाधन मंत्री

13. सुनील कुमार – शिक्षा मंत्री

14. रामकृपाल यादव – कृषि मंत्री

15. जमा खान – अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री

16. संजय टाइगर – श्रम संसाधन विभाग

17. अरुण शंकर प्रसाद – पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री

18. रमा निषाद – पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग

19. सुरेंद्र मेहता – पशु एवं मतस्य विभाग

20. नारायण प्रसाद – आपदा प्रबंधन विभाग

21. लखेंद्र पासवान – अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री

21. श्रेयसी सिंह – सूचना, खेल मंत्री

23. संजय सिंह – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग

24. दीपक प्रकाश – पंचायती राज मंत्री

25. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी – सहकारिता विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन

26. संजय पासवान – गन्ना उद्योग विभाग

DOC 20251121 WA0049. page 0001 22Scope News

DOC 20251121 WA0049. page 0002 22Scope News

DOC 20251121 WA0049. page 0003 22Scope News

 

यह भी पढ़े : CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंपी मंत्रियों की लिस्ट, जानें किसको क्या मिला…

अंशु झा की रिपोर्ट

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...