Advertisment

खान सर की छात्रा पहुंची रेड लाइट एरिया, पढ़ाई के लिए छोड़ा घर, परिवार के बजाये अनजान पर भरोसा पड़ा भारी

खान सर की छात्रा पहुंची रेड लाइट एरिया, पढ़ाई के लिए छोड़ा घर, परिवार के बजाये अनजान पर भरोसा पड़ा भारी

22 Scope News Desk : देश में गरीब छात्रों की आस बने खान सर से जुड़ी एक बड़ी खबर है। खान सर का गरीब छात्रों के प्रति लगाव उन्हें एक अलग पहचान दिलाता है। वहीं यही पहचान एक गरीब लड़की के लिए आफत साबित हो गई है। जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है और सुनने वालों के मुंह से बरबस ही आह निकल रही है।

शादी के फैसले के विरुद्ध छोड़ा परिवार

दरअसल, यह कहानी एक मध्य प्रदेश की रहने वाली एक गरीब लड़की की है। जो पढ़ाई लिखाई में तेज थी और आगे बढ़कर कुछ बनना चाहती थी। घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण परिवार वाले उसकी शादी जल्द कर देना चाहता था। जबकि लड़की परिवार के निर्णय के विरुद्ध पढ़ाई कर अलग मुकाम हासिल करना चाहती थी। इसी दौरान उसे खान सर के बारे में पता चला, जो पैसों की बाधा झेलते गरीब बच्चों के लिए आशा की किरण बने हैं। लड़की की आंखों में भी उम्मीद जगी और वह बिना देर किए पटना पहुंच गई।

खान सर से मुलाकात के बाद जगी आस, अनजान पर भरोसा पड़ा भारी 

खान सर के मुलाकात के बाद उन्होंने पढ़ाने की सहमति तो दे दी लेकिन रहने और खाने की व्यवस्था खुद करने की बात कही और यहीं से उसकी परेशानी शुरू हो गई। लड़की ने इसके लिए पार्ट टाइम जांब की तलाश शुरू की लेकिन काम की तलाश में वह सेक्स दलालों के चंगुल में फंस गई। जिन्होंने उसे मदद का भरोसा दिया। लड़की मासूम थी और उनके जाल में फंस गई। उसे किशनगंज ले जाया गया जहां बिसनपुर रेड लाइट एरिया में उसे बेच दिया गया। वहां से उसे जबरन प्रेम नगर भेजा जाता था जहां धंधे में धकेलने की कोशिश होती।

सही मौका देखकर भाग निकली लड़की

आपको बता दें कि लड़की ने हिम्मत नहीं हारी। मौके पाते ही वह भाग निकली और स्थानीय लोगों से मदद से बहादुरगंज चेयरमैन के पति ने उसे सुरक्षित पुलिस तक पहुंचाया।

जनप्रतिनिधियों ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग

लड़की की दास्तां सुनकर पुलिस और स्थानीय लोग भी दंग रह गए। जनप्रतिनिधियों ने तत्काल दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे उसे लेने किशनगंज पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़े : नया श्रम कानून लागू, महिला मजदूरों को नाइट शिफ्ट से मुक्ति, ओवरटाइम पर होगा दुगुना भुगतान

Garhwa Driving License Camp: गढ़वा में घर के पास बना ड्राइविंग...

Garhwa Driving License Camp: शनिवार को गढ़वा के ज़िला परिवहन कार्यालय ने भंडरिया मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में पंचायत-स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कैंप का...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...