Advertisment

चंद्रपुरा स्टेशन से घर के लिए निकला इंजीनियर, अस्पताल पहुंची लाश

बेरमोः- चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कथारा निवासी मुकेश कुमार बेगूसराय में जेई के पद पर कार्यरत था। घटना के दिन मौर्या एक्सप्रेस से चन्द्रपुरा जंक्शन पर उतर कर अपना गांव कथरा जाने के लिए टेम्पो लिया था।

लेकिन टेम्पो चालक मृतक को घर नहीं पहुंचा कर अस्पताल में छोड़ कर भागने लगा। वक्त रहते अस्पताल में तैनात सीआईएसएफ जवान ने टेम्पू का नम्बर नोट कर लिय़ा।

घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गयी। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजन अस्पताल में पहुंते ही हंगामा करने लगे।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल पहंचाने वाले टेम्पो के मालिक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी। पुलिस के अनुसार टेम्पो चालक मृतक को घर छोड़ने जा रहा था, तब भण्डारीदह के पास टेम्पो का एक्सीडेंट हो गया। टेम्पो चालक ने किसी और टेम्पो पर मृतक  को सवार कर अस्पताल पहुंचवा दिया। टेम्पो चालक टेम्पो के साथ पूरे परिवार के साथ गायब है। पुलिस टेम्पो चालक की खोज कर रही है। परिजनों के अनुसार युवक का रुपया और लैपटॉप भी गायब है।

दुर्घटना या साजिश

अहम सवाल है कि रास्ते में दुर्धटना हुई या साजिश है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक का पीठ पर छिलने का निशान दिखाई पड़ रहा है ।

रिपोर्टः- मनोज कुमार

Hariyali Teej 2026: 15 अगस्त को हरियाली तीज, बन रहे शिव...

हरियाली तीज 2026 इस बार 15 अगस्त को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि, पूजा मुहूर्त, शुभ योग, व्रत विधि और अलग-अलग समाजों की परंपराएं जानें।Hariyali...

JPSC JSSC Student Protest: देर रात सत्याग्रह स्थल पहुंची पुलिस, छात्रों...

रांची में JPSC JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार देर रात डीसी और एसएसपी सत्याग्रह स्थल पहुंचे। छात्रों ने दबाव बनाने का आरोप लगाया,...

Jamshedpur Dengue Alert: डेंगू के 5 संदिग्ध मरीज मिले, मलेरिया के...

 जमशेदपुर में डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। जापानी इंसेफ्लाइटिस के दो और स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध भी मिला, मलेरिया के 35...