Sariya News: ठाकुरबाड़ी टोला में लगा डिज्नीलैंड झूला और मीना बाजार, बच्चों में खुशी की लहर

Sariya News: सरिया अंतर्गत ठाकुरबाड़ी मैदान में डिज्नीलैंड झूला और मीना बाजार रविवार को आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन आजसू नेता सह जिला परिषद अनूप कुमार पांडेय और नगर सांसद प्रतिनिधि हेमलाल मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. इस दौरान सभी अतिथियों ने मेला परिसर का भ्रमण करते हुए मेला में लगे विभिन्न स्टॉल का जायजा लिया. साथ ही मेला के आयोजकों को शुभकामनाएं दी. मौके पर मेला के आयोजक पंचानंद कुमार ने बताया कि  यह मेला 24 नवंबर से शुरू किया गया है.

जो लगभग एक महीना तक चलेगा. उन्होंने बताया कि मेला में देश के विभिन्न जगहों से हस्तशिल्प कुशल कारीगर के द्वारा बनाये गए हैण्डलूम्स हैंडीक्राफ्ट के वस्तुओं का संग्रह देखने और खरीदने को मिलेगा. वहीं इसके अलावा खाने पीने की फूड स्टॉल की व्यवस्था की गई हैं. बच्चे एवं बड़े के झूलो की भी व्यवस्था की गई है. मेला संचालक पंचानंद कुमार , बाबूलाल पांडेय , सत्येन्द्र सिंह , श्याम देव रवानी , सुदामा प्रसाद , केदार पांडेय , अजीत मंडल,गणेश सहित कई लोग उपस्थित थे.

सरिया से राज रवानी की खबर…

Dhanbad Bhuli More Firing News: धनबाद के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े...

Dhanbad Bhuli More Firing News: शहर के भूली मोड़ इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक...

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...

Abhiyan Basera Bihar: अब पटना आने की जरूरत नहीं! भूमिहीन परिवार...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...