Advertisment

Jamtara News: करमाटांड़ में महिला के साथ अश्लील हरकत, दीवार फांदकर घर में घुसा युवक

Jamtara News: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के करमाटांड़ बस्ती में एक महिला पर हुई अश्लील हरकत ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. पीड़िता जुगनू बीबी रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं, तभी मंसूर रफाकती नाम का युवक दीवार फांदकर आंगन में घुस आया. उसने अचानक पीछे से महिला को पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने की कोशिश की. जुगनू बीबी के जोर से चिल्लाने पर उनके ससुर, देवर और पड़ोसी बाहर भागे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था.

Jamtara News: पिछले दो साल से पीड़िता को कर रहा है परेसान

यह घटना पहली बार नहीं हुई है. पीड़िता के अनुसार, पिछले दो साल से आरोपी बार-बार अश्लील हरकत, दबाव और धमकी देता रहा है. मामला पंचायत तक भी गया, जहां आरोपी से माफी मंगवाई गई, लेकिन वह नहीं सुधरा. पीड़िता बताती हैं कि आरोपी उन्हें जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था. मंगलवार की घटना के बाद जुगनू बीबी का सब्र टूट गया.

बुधवार को वह रोते हुए पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के आवास पहुंचीं और पूरी घटना बताई. एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए करमाटांड़ थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है. पुलिस जांच में जुट गई है और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की जा रही है.

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी करेगा भारत, PM Modi बोले- ‘हम दुनिया का स्वागत…’

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...