छठियार समारोह में सरकारी पिस्टल से हवा में फायरिंग, विरोध पर मारपीट, जवान की हरकत से मची अफरा-तफरी

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां मझौलिया ग्राम पंचायत बिशंभरपुर के वार्ड संख्या-3 रामपुर बैरागी में आयोजित छठियार समारोह के दौरान बड़ी लापरवाही और हंगामे की घटना सामने आई। स्थानीय निवासी दारोगा सहनी के पुत्र पवन सहनी के छठियार भोज में शामिल बिहार पुलिस के एक जवान ने सरकारी पिस्टल का गलत उपयोग कर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।

घटना में शामिल पुलिस जवान अमित बकुलिया टोला बैरिया का निवासी बताया जा रहा है

जानकारी के अनुसार, घटना में शामिल पुलिस जवान अमित सहनी बकुलिया टोला बैरिया का निवासी बताया जा रहा है। समारोह के दौरान जवान ने अपनी सरकारी पिस्टल एक नर्तकी को थमा दी, जिसे वह मंच पर लहराते हुए दिखाई गई। इसके बाद जवान ने स्वयं भी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों ने जब इस गैरकानूनी व खतरनाक हरकत का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया

ग्रामीणों ने जब इस गैरकानूनी और खतरनाक हरकत का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विरोध करने वाले कुछ ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकारी हथियार का इस तरह खुलेआम दुरुपयोग न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि लोगों की जान को भी खतरे में डालने वाला कृत्य है।

पुलिस जवान द्वारा की गई हर्ष फायरिंग

घटना के बाद ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारी और स्थानीय प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस जवान द्वारा की गई हर्ष फायरिंग और सरकारी पिस्टल को नर्तकी को सौंपना गंभीर अनुशासनहीनता है, जिस पर कठोर कदम उठाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े : अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई, 58 किलो गांजा, 15 लाख नगद के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...