विधानसभा का शीतकालीन सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, मंत्री बिजेंद्र ने RJD को तीन लाइनों में सुना दिया बहुत कुछ

पटना : बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र का आज यानी पांच दिसंबर को आखिरी दिन था। पांच दिनों के इस सत्र में कल जहां बुलडोजर, जमीन, शराब और बालू माफिया पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने मोर्चा संभालते हुए विपक्ष के आरोपों की धज्जियां उड़ा दीं। उधर तेजस्वी यादव की सदन में गैरमौजूदगी को भी मुद्दा बनाया। जब स्पीकर प्रेम कुमार ने तेजस्वी यादव का नाम पुकारा और वो अनुपस्थित रहे तो एनडीए ने शेम-शेम के नारे लगाए।

परिषद से विपक्ष ने राबड़ी की अगुवाई में CM नीतीश के संबोधन से पहले ही ये कहते हुए वॉकआउट कर दिया

वहीं दूसरी तरफ बिहार विधान परिषद से विपक्ष ने राबड़ी देवी की अगुवाई में सीएम नीतीश कुमार के संबोधन से पहले ही ये कहते हुए वॉकआउट कर दिया। सदन में विपक्ष तको बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा। इन सबके बीच आज दोनों सदनों विधानसभा और परिषद के आखिरी दिन की कार्रवाई हुई। इस दौरान नीतीश सरकार से सबसे वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लालू प्रसाद यादव का नाम लेते हुए राजद को बिहार के विकास पर जमकर सुनाया। कुल मिलाकर थोड़ी-बहुत नोकझोंक के बीच बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को अवसान हो गया।

Bihar Vidhansabha 1 22Scope News

5 दिन के बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का अवसान

आपको बता दें कि पांच दिन के बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का अवसान, स्पीकर प्रेम कुमार ने सभी सदस्यों को दी आने वाले नए साल की अग्रिम शुभकामना, पक्ष-विपक्ष की हल्की तकरार के साथ 18वीं बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का अवसान हो गया। अब अगले साल 2026 में बिहार विधानसभा का सत्र शुरू होगा।

कौन हैं आलोक मेहता, जिन्होंने तेजस्वी यादव की जगह की बहस…

बिहार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक आलोक मेहता ने बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पूरक बजट पर बोलते हुए सरकार की नीतियों से लेकर कई बातों पर सवाल उठाए। आलोक मेहता ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के आगे बने रहने पर भी सवाल किए।

Alok Mehta RJD 22Scope News

ये कोरोना काल नहीं कि वित्तीय वर्ष में द्वितीय बजट पेश किया जाए – आलोक मेहता

ये कोरोना काल नहीं कि वित्तीय वर्ष में द्वितीय बजट पेश किया जाए, ये बजट में व्यवस्थित ढंग से विचार नहीं किए जाने का नतीजा, इसी चलते लाना पड़ता पूरक बजट। इससे वित्तीय भार सरकार पर पड़ता है। अब ये प्रैक्टिस हो गई है कि किसी भी योजना का बजट पास कर दो, अगर समय सीमा तक पूरा न करे तो उसे एक्सटेंड करके उसका बजट बढ़ा दो, ये ठेकेदारों की मांग का नतीजा लग रहा है।

यह भी देखें :

सदन में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने मंत्री जीवन का पहला प्रस्ताव रखा

सदन में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने मंत्री जीवन का पहला प्रस्ताव रखा, निर्वाचन विभाग से जुड़ा प्रस्ताव रखा दीपक प्रकाश ने, अब वित्त विभाग के प्रस्तावों और वाद-विवाद का काम शुरू। सभी दलों को किया गया समय का आवंटन, बीजेपी (33 मिनट), जदयू (31 मिनट), राजद (9 मिनट), कांग्रेस (2 मिनट) और एआईएमआईएम को दो मिनट मिले।

Sadan 1 22Scope News

ज्यादातर विभागों के प्रभारी मंत्री के तौर पर विजय चौधरी को देख मुस्कुराए स्पीकर

ज्यादातर विभागों के प्रभारी मंत्री के तौर पर विजय चौधरी को देख मुस्कुराए स्पीकर, सामान्य प्रशासन और जल संसाधन के प्रभारी मंत्री के तौर पर खड़े हुए मंत्री विजय चौधरी तो स्पीकर प्रेम कुमार मुस्कुराए। प्रेम कुमार ने मुस्कुराते हुए प्रस्ताव रखने की इजाजत दी।

किसी के निजी जीवन में ज्यादा ताक झांक नहीं करना चाहिए – आलोक मेहता

शीतकालीन सत्र का आज समापन हो गया। इस सत्र में सबसे अधिक तेजस्वी यादव की चर्चा हो रही है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी के साथ कौन-कौन लोग गए हैं। सुनने में आ रहा है रमीज भी गया है। वही रमीज जिस पर रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया था। लेकिन इसके बचाव में विपक्ष भी आगे आ रहे हैं। राजद के विधायक आलोक मेहता ने कहा कि किसी के निजी जीवन में ज्यादा ताक झांक नहीं करना चाहिए। किसी का व्यक्तिगत जीवन है वह कहीं भी आ जा सकते हैं। सरकार को विकास कार्य पर गरीबी कैसे दूर होगी उसके ऊपर कार्य करना चाहिए। सत्ता व विपक्ष के विपक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखी।

Sadan 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में शामिल हुए नीतीश, गिनाए सरकार में हुए एक-एक काम

अंशु झा की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...