बेटी-दामाद के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर जमीन में गाड़ा, एक महीने बाद खुलासा, 3 महिला समेत 4 गिरफ्तार

गयाजी : गयाजी में एक बेटी और दामाद के साथ मिलकर पत्नी ने अपने ही शराबी पति को हत्या कर घर के आंगन में दफना दिया। इस सनसनीखेज का मामला एक महीने बाद खुलकर सामने आया। मृतक का शव घर के ही आंगन में करीब डेढ़ फीट जमीन में गाड़ दिया गया था। जबकि पत्नी अपनी बेटी और दामाद के साथ हत्या कर घर में ताला लगाकर फरार हो गया था। एक महीने बाद जब घर से बदबू आने लगा तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। मामला मोहनपुर थाना क्षेत्र के बेलारपुर गांव का है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तीन महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक महेश यादव शराबी था, घर में हमेशा लड़ाई झगड़ा करता था

आपको बता दे कि मृतक 45 वर्षीय महेश यादव शराबी था और घर में हमेशा लड़ाई झगड़ा करता था और जमीन को भेज देता था। जिसके कारण उसकी पत्नी काफी परेशान हो गई। बताया जाता है कि इसी कारण अपनी बेटी दामाद लोगों के साथ मिलकर अपने पति महेश यादव की हत्या कर घर के आंगन में ही दफना दिया था और सभी घर के लोग फरार हो गए थे। वहीं घटना की एक महीने के बाद जब घर से बदबू आने लगा तो स्थानीय लोगों ने घर का ताला तोड़कर देखा कि घर के आंगन में बॉडी दफनाया हुआ है। जबकि मृतक का दोनों पैर की उंगलियां बाहर दिखाई दे रही थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मोहनपुर थाना के पुलिस की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Gaya Police 1 22Scope News

पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक के पत्नी के साथ हमेशा महेश यादव लड़ाई झगड़ा करते रहता था। महेश यादव शराबी था और घर में काफी लड़ाई झगड़ा करने के बाद साथी जमीन को भी भेज दे रहा था। इसी कारण हमेशा लड़ाई होते रहती थी। महेश के पत्नी ने ही अपनी बेटी और दामाद व अन्य के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करते हुए आरोपी बेटी, दामाद व पत्नी और एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Gaya Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मद्य निषेध विभाग की टीम ने हाईवा ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...