2 ऑटो की टक्कर में युवक की मौत, 2 घायल

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के बेढ़नी गांव के भुईयां बिगहा के समीप दो ऑटो की टक्कर में एक ऑटो पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दो लोग घायल हो गए है। मृतक की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी कंचन सिंह के रूप में की गई है। जबकि घायलों की पहचान उसी गांव के लव कुमार और नीतीश कुमार के रूप में हुई है। कंचन चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था। कंचन की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।

मृतक कंचन शादी विवाह व मृत्युभोज में खाना बनाने का ठेका लिया करता था

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंचन सिंह शादी विवाह और मृत्युभोज में खाना बनाने का ठेका लिया करता था और एक भोज कार्यक्रम में काम करने देव थाना क्षेत्र के बरना गांव गया हुआ था। काम करके अपने टीम के साथ ऑटो से घर लौट रहा था।तभी भुईयां बिगहा के समीप एक ऑटो जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकली। इस हादसे में कंचन अपने दो साथियों के साथ घायल हो गया। जिसका इलाज बेढ़नी के ही एक निजी क्लिनिक में कराया गया।

युवक की हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई

आपको बता दें कि मगर स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मगर हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां नगर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अपराह्न तीन बजे शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़े : पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी का किया भंडाफोड़, 6 तस्कर गिरफ्तार

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...