Advertisment

Bokaro News: कोसोफ ट्रस्ट ने चलाया हरित अभियान, सेक्टर-4 बुद्ध विहार में सभी को दिया पेड़ लगाने का संदेश

Bokaro News: कौशल ट्रस्ट (कोसोफ ट्रस्ट) के सौजन्य से सेक्टर-4 स्थित बुद्ध विहार में रविवार को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसका नेतृत्व उदय कुमार गुप्ता ने किया. संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष रामबचन प्रियदर्शी ने बताया कि हरित-भारत अभियान की शुरुआत बड़ौदा से हुई थी और अब यह पूरे देश में स्वच्छ व हरा-भरा वातावरण के संकल्प के साथ संचालित हो रहा है.

Bokaro News: रामबचन प्रियदर्शी ने सभी को दिया पेड़ लगाने का संदेश

संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष रामबचन प्रियदर्शी ने कहा कि सड़क निर्माण, अवैध कटान और रोजगार के नाम पर तेजी से हो रही पेड़ों की कटाई ने पर्यावरण को गंभीर रूप से प्रभावित किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल भी करती है ताकि वे फलदार और मजबूत बन सकें. कोरोना महामारी ने ऑक्सीजन के महत्व को उजागर किया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने नाम से कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए.

Bokaro News: सांसद ढुल्लू महतो के खिलाफ विस्थापितों ने फूंका पुतला, लोगों में भारी आक्रोश

Bokaro News: ये है कार्यक्रम का उद्देश्य

उन्होंने कहा कि हिंदू परंपरा में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की आवश्यकता होती है, ऐसे में पेड़ लगाना और उनका संरक्षण भविष्य के लिए जिम्मेदारी भी है. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना रहा. ट्रस्ट का मानना है कि यदि हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है. कार्यक्रम में कुणाल पाण्डेय, नितेश कुमार गुप्ता, उदय कुमार गुप्ता, पूनम, कुलेश्वर, डेरालाल, नागदेव जोगी सहित कई स्थानीय लोग शामिल हुए.

बोकारो से चुमन की खबर…

Sarath CHC New Medical Officer: देवघर के सारठ अस्पताल में नए...

Sarath CHC New Medical Officer: डॉ. गुडाकेश चौधरी ने सारठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में नए मेडिकल ऑफिसर-इन-चार्ज के तौर पर कार्यभार संभाला। पदभार...

Latehar Panchayat Sevak Bribe Case: मनिका प्रखंड कार्यालय में ACB का...

Latehar Panchayat Sevak Bribe Case: मनिका ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली विष्णुबंध और बरकाडीह पंचायतों में तैनात पंचायत सेवक नागेश्वर रजक को बुधवार को पलामू...

Maiya Samman Yojana Recovery: मंईयां सम्मान योजना में फर्जी लाभ लेने...

Maiya Samman Yojana Recovery: प्रशासन ने उन मामलों में सख्त कार्रवाई की है जिनमें 'मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना' के तहत पात्रता नियमों का उल्लंघन...