जीत के बाद एक्शन में जेडीयू विधायक, औचक निरीक्षण को पहुँचे CHC

जीत के बाद एक्शन में जेडीयू विधायक, औचक निरीक्षण को पहुँचे CHC

नालंदा :   बिहार मे नई सरकार के गठन के साथ ही इस्लामपुर के जेडीयू के नवनिर्वाचित विधायक रुहैल रंजन अपने क्षेत्र की समस्याओं पर उनकी सतर्क नजर और लगातार की जा रही कार्रवाइयो के कारण सुर्खियों मे हैं।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और अन्य ड्यूटी से मिले गायब

विधायक ने एकंगरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहां लापरवाही और अव्यवस्था सामने आयी। निरीक्षण के दौरान पता चला कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. स्नेहलता वर्मा बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से गायब थीं। इतना ही नहीं, एक अन्य डॉक्टर भी अस्पताल में मौजूद नहीं थे। जब विधायक ने कर्मचारियों से इसकी वजह पूछी तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

ओपीडी समेत कई विभागों के खंगाले रिकार्ड

विधायक ने अस्पताल के ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, दवा भंडार, और प्रशासनिक विभागों की क्रमवार जांच की। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, डॉक्टर रोस्टर, दवा रजिस्टर और स्टोर रूम सहित सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाले। निरीक्षण में कई रिकॉर्ड अपडेट नहीं मिले और कई व्यवस्थाएँ बिखरी हुई दिखीं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए विधायक रुहैल रंजन ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और सख्त कार्रवाई की मांग की।

विधायक ने चेताया लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

सूचना मिलते ही प्रभारी सिविल सर्जन अस्पताल पहुंचे और सभी विभागों की अलग-अलग विस्तृत जांच शुरू की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विधायक रुहैल रंजन ने यह भी दोहराया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अनिवार्य है।

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...