तमंचे के साथ युवक का फोटो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस
सीवान : तमंचे के साथ युवक का फोटो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस- सोशल मीडिया पर
तमंचे के साथ एक युवक का फोटो वायरल हो रहा है.
जिसमें युवक हाथ में तमंचे लिए कुर्सी पर शान से बैठा हुआ है.
वहीं एक फोटो में युवक तमंचे में कारतूस डाल रहा है.
युवक बसंतपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी व वर्तमान समिति सदस्य बताया गया है.
तमंचे के साथ दिख रहे युवक की पुलिस तलाश कर रही है.
सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है. पुलिस प्रशासन ने युवक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जाता है कि युवक की पहचान बसन्तपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के निवासी उपेंद्र साह के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे युवक
गौरतलब है कि तमंचे व अवैध असलहे के साथ आए दिन क्षेत्र में कोई ना कोई फोटो या वीडियो वायरल होती रहती है. पुलिस प्रशासन हालांकि कार्रवाई करता है, लेकिन उसके बावजूद भी कई युवा इस प्रकार की गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे है.
ग्रामीणों में भय का माहौल
बता दें कि क्षेत्र में पूर्व में भुट्टो हत्याकांड, जानकीनगर बाजार पर होटल मालिक की गोली मारकर हत्या समेत अन्य कई मामले हुई है. ऐसे में बंदूक के साथ युवक का फोटो वायरल होने पर ग्रामीणों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है. थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप पर एक युवक का अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल हुआ है. इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी है.
रिपोर्ट : विजय

















