पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल पहुँचे मोक्ष नगरी गयाजी, पूर्वजों का किया किया पिंडदान

पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल पहुँचे मोक्ष नगरी गयाजी,

पूर्वजों का किया किया पिंडदान

गयाजी : पिरामल ग्रुप के अध्यक्ष अजय गोपी किशन पिरामल ने बुधवार की सुबह को विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद पहुंचकर अपने समस्त पूर्वजों के निमित्त पिंडदान का कर्मकांड किया। पिंडदान का कर्मकांड उनके तीर्थ पुरोहित गजाधर लाल पाठक के द्वारा संबंध कराया गया। विष्णुपद फल्गु और अक्षयवट का पिंडदान का कर्मकांड संपन्न कराया गया। विष्णुपुर प्रबंध कारिणी समिति के सचिव गजाधर लाल पाठक के सानिध्य में पिंडदान का कर्मकांड संपन्न हुआ। इस मौके पर विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल समेत अन्य मौजूद थे।

aan 22Scope News

IMG 20251210 082355 1 22Scope News

मंगलवार को पहुँचे थे गयाजी, भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की थी

पिरामल ग्रुप के अध्यक्ष इससे पहले मंगलवार की देर संध्या को बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर पहुंचे थे। भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि महाबोधि मंदिर में पहुंचकर इन्होंने पूजा अर्चना की। भगवान बुद्ध को नमन किया। अजय पीरामल ने मुख्य मंदिर की वेदी पर दीप धूप और पुष्प अर्पित्त किये। वही, महाबोधि मंदिर के बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध से उनके कल्याण के लिए आशीर्वाद का आह्वान करते हुए पवित्र सूत्रों का पाठ किया। वही, पवित्र बोधि वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा भी की।

बता दें, कि अजय भाई पिरामल और मुकेश अंबानी समधि हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी अजय गोपी किशन पिरामल के बेटे आनंद के साथ हुई है।

ये भी पढ़े :  शेखर आनंद बने शेखपुरा के 26 वें जिलाधिकारी,बोले- कल्याणकारी योजनाओं का ससमय होगा क्रियान्वयन, विधि व्यवस्था होगी सुदृढ़ 

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...