महिला विश्व कप में भारत ने बांग्लादेश को किया पराजित, सेमीफाइनल में पहुंचने की बढ़ी संभावना

महिला विश्व कप में भारत का जलवा

Hamilton-भारत ने महिला विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 110 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है.

टॉस भारत ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, इसके साथ ही निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकट पर 229 रन बनाए.

स्मृति मंधाना अैार शेफाली वर्मा ने अपनी टीम को 74 रन की अच्छी शुरूआत दी.

लेकिन इसके बाद टीम इंडिया को मिड इनिंग्स कोलेप्स का सामना करना पड़ा.

इसी स्कोर  पर भारत के तीन विकेट गिरे.

यास्तिका भाटिया और ऋचा घोष ने पांचवे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला.

इसके बाद स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकार ने भी पारी के अंत में 48 रन की भागीदारी कर टीम को 229 के सम्मानजनक स्केार तक पहुंचा दिया.

 यास्तिका भाटिया ने बनाए सर्वाधिक 50 रन 

भारत के लिए यास्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 50 रन बनाए.

शेफाली ने 42 और स्मृति अैार पूजा ने 30-30 रन बनाए.

स्नेह राणा ने 27 अैार ऋचा घोष ने 26 रन का योगदान दिया.
जवाब में बांग्लादेश की टीम की शुरूआत अच्छी नहीे रही.

उसके विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे.

तमाम प्रयासों के बाद भी बांग्लादेश की पूरी टीम 40.3 ओवर में 119 रन पर ही ढेर हो गई.

सलमा खातून और लता मंडल को  छेाड़ अन्य बैटर्स इंडियन स्पिनर्स का सामना नहीं कर सकी.

सलमा ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए.  स्नेह राणा ने 30 रन देकर 4 विकेट बटोरे.

भारत के लिए पूजा वस्त्रकार अैार झूलन गेास्वामी ने 2-2 विकेट बांटे.

यास्तिका भाटिया को प्लेयर ऑफ  द मैच चुना गया. राजेश्वरी गायकवाड़ ने अपने 10 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर एक विकेट लिया.
बांग्लादेश के खिलाफ 110 रनों की इस जीत से भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है.

भारत की लड़कियां अगर अपने अगले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हरा देती हैं तो वो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी,

अन्यथा नेट रन रेट के आधार पर तय होगा कि भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल खेलेगी या नहीं.

भारत के लिए अच्छी बात ये है कि अभी उनका रन रेट अच्छा है.

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...