एशियन गेम्स में भारत ने महिला क्रिकेट में अपना पदक पक्का किया

रांची: एशियन गेम्स में भारत ने महिला क्रिकेट में अपना पदक पक्का कर लिया है। पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम को एक तरफे मुकाबले में आठ विकेट से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। इसी के साथ उसका एशियन गेम्स में एक पदक भी पक्का हो गया है।

हांगझू में टॉस बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर भारत की मीडियम पेसर पूजा वस्त्राकार ने एस रानी को विकेट के पीछे रिचा घोष के हाथों कैच करवा दिया।

इसी ओवर में बांग्लादेश की अनुभवी बैटर शमीमा सुल्ताना भी आउट हो गईं और यही से शुरू हुआ बांग्लादेश के विकेटों का पतझड़। देखते-देखते आठ ओवर की समाप्ति तक बांग्लादेश के 6 विकेट गिर चुके थे।
इसके बाद तमाम कोशिशें के बीच बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवरों में 51 रनों पर ढ़ेर हो गई।

भारत के लिए पूजा वस्त्राकार ने घातक गेंदबाजी की और चार ओवरों में 17 रन देकर चार विकेट लिए।
भारत की अन्य मध्यम तेज गेंदबाज तितास साधु और अमनजीत कौर को एक-एक विकेट मिला। स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड और देविका वैद्य को भी एक-एक विकेट मिला।

जीत के लिए भारत को 52 रनों की दरकार थी। भारत की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की। हालांकि स्मृति मंधाना सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गई। लेकिन शेफाली वर्मा और जेमिमाह रोड्रिगेज ने पारी को आगे बढ़ाया। जब शेफाली वर्मा 17 रन बनाकर आउट हुई तब भारत को जीत के लिए सिर्फ 12 रनों की जरूरत थी। यह रन जेमिमाह और कनिका आहूजा ने मिलकर बना लिए। जेमिमा ने 15 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए।
भारत का फाइनल में मुकाबला दूसरे सेमी फाइनल के विजेता से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की महिला टीम में आपस में भिड़ रही हैं।

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...