सड़क हादसा : 2 बाइक की टक्कर, सिमरी बख्तियारपुर की महिला की मौत

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के घैलाढ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा लक्ष्मणियां और घैलाढ के बीच स्थित मुख्य सड़क पर हुआ। मृतका की पहचान सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर निवासी सतेंद्र सिंह की पत्नी सुरेश्वरी देवी के रूप में हुई है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेश्वरी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह अपने बेटे दिवाकर कुमार के साथ बाइक पर गम्हरिया के जीवछपुर जा रही थीं, तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेश्वरी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सूचना पर पुलिस को बुलाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े : युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिजनों में आक्रोश

रमण कुमार की रिपोर्ट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...