युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिजनों में आक्रोश

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के मेहंदीगंज थाना के रहने वाले छात्र अमर कुमार को दोस्तों ने घर से बुलाकर ले गए। चौक थाना के इलाके में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लोगों के द्वारा नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी। परिजनों में काफी आक्रोश व्याप्त है। चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। प्रशासन पूछताछ कर रही है।

कुछ दोस्तों ने मृतक अमर को घर से बुलाकर दूसरे जगह ले जाकर बेरहमी से की पिटाई

बताया जाता है कि गुरुवार की शाम में मृतक युवक को कुछ दोस्तों के द्वारा बुलाया गया। मृतक को बुलाकर मेहंदीगंज थाना से चौक थाना ले गए। चोक थाना के दियारा में इनको बांधकर बुरी तरह पीटा गया। इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उनके शरीर पर चोट के बड़े-बड़े निशान देखने को मिला है। मृतक युवक नवम वर्ष का छात्र है। अमर मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि प्रशासन अभी जांच पड़ताल में जुटी है। जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है।

Patna Hatya 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद, दो लोग गिरफ्तार…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...