गरीबों के निवाले की कालाबाज़ारी, सरकारी चावल ज़ब्त

झरिया: सरकारी चावल की कालाबाजारी का धंधा झरिया में धड़ल्ले से चल रहा है। हर सुबह 4:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक स्कूटर मोटरसाइकिल और पिकअप वैन से सरकारी चावल की काला बाजारी होती है, अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने के बाद भी सरकारी चावल की कालाबाजारी का धंधा नहीं थम रहा है । ताजा मामला शनिवार का है।

तीसरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चावल से लदा एक पिकअप वैन को पकड़ा जांच के क्रम में पिकअप वैन में सरकारी चावल लदा हुआ पाया। जिसके बाद तीसरा थाना प्रभारी ने चालक खलासी सहित पिकअप वैन को जब्त कर लिया और थाना ले गए । मामले की जानकारी मिलने के बाद वरीय अधिकारी ने मामले की जानकारी खाद आपूर्ति विभाग को दी । मामले की जनाकारी मिलते ही खाद आपूर्ति विभाग के अधिकारि तीसरा थाना पहुंचे और चावल की जांच पड़ताल में जुट गए। जांच पड़ताल के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने चालक, खलासी सहित सरकारी चावल की तस्करी करने वाले मुन्ना बर्णवाल और बिजय साव पर एफआईआर दर्ज कर दी है।

मामला दर्ज करने के बाद खाद आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने यह भी कहा कि झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में धड़ल्ले से गरीबो को दिए जाने वाले सरकारी चावल की कालाबाजारी की जा रही है । इसे रोकना अधिकारियों के बस की बात नहीं है ।

रिपोर्ट: अनिल मुंडा

Bhagalpur Ration Card eKYC: 17 अक्टूबर को नाथनगर में विशेष अभियान,...

Bhagalpur Ration Card eKYC: बिहार सरकार के निर्देश पर भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड में 17 अक्टूबर को राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी के...

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...