Advertisment

मुजफ्फपुर में पांच बच्चों संग पिता ने की शुदकुशी, तीन बेटियां सहित पिता की हुई मौत

मुजफ्फपुर में पांच बच्चों संग पिता ने की शुदकुशी, तीन बेटियां सहित पिता की हुई मौत

मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिश्रौलिया गांव के वार्ड संख्या चार में देर रात एक पिता ने अपने पांच बच्चों को फंदे से लटका दिया और इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। इस दर्दनाक घटना में पिता और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई। जबकि दो बेटे किसी तरह बच गए। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

पत्नी की मौत से परेशान, तीन बेटियों की मौके पर ही मौत

मृतक की पहचान अमरनाथ राम के रूप में हुई है, जो रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के मिश्रौलिया गांव के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, अमरनाथ राम ने पहले अपने पांच बच्चों को फंदे से लटकाया और फिर खुद भी फांसी लगा ली। तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बेटों की जान बच गई। बताया जा रहा है कि अमरनाथ की पत्नी की मौत एक वर्ष पूर्व ही हो चुकी थी। पत्नी की मौत के बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस, शव को पास्टमार्टम के लिये भेजा

घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, अमरनाथ राम आर्थिक तंगी और पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे थे।

गांव में पसरा मातम, घटना के कारणों को तलाश रही पुलिस

इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। गांव में मातम का माहौल है और लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर अमरनाथ ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

ये भी पढ़े :  महावीर मंदिर पहुँचे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन,पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, बंगाल की जीत को बताया बेहद जरूरी

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...