Advertisment

तूल पकड़ा तिरंगे का अपमान, छात्रों ने की प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

औरंगाबादः-सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज, औरंगाबाद में फटा हुआ तिरंगा फहराये जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्य के शिलापट्ट पर कालिख पोत कर, तिरंगे का अपमान करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए औरंगाबाद नगर थाना में आवेदन दिया है।

दरअसल 13 अगस्त को कुछ छात्रों ने कॉलेज परिसर में नियमित रूप से फहर रहे तिरंगे के प्रति प्राचार्य का ध्यान दिलवाया और राष्ट्रध्वज को तत्काल बदले जाने की मांग की थी। लेकिन प्राचार्य ने मामले को टाल कर कहकर दिया कि दो दिन बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा को बदल दिया जाएगा। साथ ही, छात्रों को  राजनीति करने के बजाय, पढ़ने लिखने की नसीहत दे डाली।

तिरंगे के प्रति सम्मान प्रदर्शित करना को राजनीति करार दे देना छात्रों को नागवार गुजरा और विरोध में न केवल कॉलेज परिसर में प्राचार्य के शिलापट्ट पर कालिख पोत डाली, बल्कि फटा हुआ तिरंगा लहराने का वीडियो वायरल करते कर प्राचार्य के खिलाफ तिरंगे का अपमान करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए औरंगाबाद नगर थाना में आवेदन दे डाला।

Bihar Government: प्रेम की धुन से प्रतिरोध की आवाज तक, ‘मौसिकी’...

डॉ. अमित रंजन के काव्य संग्रह ‘मौसिकी : अहसासों का आसमान’ में प्रेम, पीड़ा, स्त्री अस्मिता, सामाजिक सरोकार और प्रतिरोध की संवेदना दिखाई देती...

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...

Vijay Kumar Sinha: बिहार में कृषि नवाचार को नई रफ्तार, ICRISAT...

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ICRISAT का दौरा कर बिहार में कृषि अनुसंधान, मिलेट्स उत्पादन, प्रसंस्करण और बाजार व्यवस्था मजबूत करने पर जोर...