औरंगाबादः-सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज, औरंगाबाद में फटा हुआ तिरंगा फहराये जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्य के शिलापट्ट पर कालिख पोत कर, तिरंगे का अपमान करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए औरंगाबाद नगर थाना में आवेदन दिया है।
दरअसल 13 अगस्त को कुछ छात्रों ने कॉलेज परिसर में नियमित रूप से फहर रहे तिरंगे के प्रति प्राचार्य का ध्यान दिलवाया और राष्ट्रध्वज को तत्काल बदले जाने की मांग की थी। लेकिन प्राचार्य ने मामले को टाल कर कहकर दिया कि दो दिन बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा को बदल दिया जाएगा। साथ ही, छात्रों को राजनीति करने के बजाय, पढ़ने लिखने की नसीहत दे डाली।
तिरंगे के प्रति सम्मान प्रदर्शित करना को राजनीति करार दे देना छात्रों को नागवार गुजरा और विरोध में न केवल कॉलेज परिसर में प्राचार्य के शिलापट्ट पर कालिख पोत डाली, बल्कि फटा हुआ तिरंगा लहराने का वीडियो वायरल करते कर प्राचार्य के खिलाफ तिरंगे का अपमान करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए औरंगाबाद नगर थाना में आवेदन दे डाला।


















