
JAC Registration Update: 11वीं परीक्षा 2026 और इंटर 2027 के पंजीयन नियम जारी, विषय अनुसार ही पंजीयन होगा और तीन वर्ष बाद पुनः पंजीयन अनिवार्य।
Ranchi JAC Update रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 11वीं परीक्षा 2026 के परीक्षा फॉर्म और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के पंजीयन फॉर्म जमा करने की तिथि घोषित कर दी है। JAC की ओर से जारी पत्र में पंजीयन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके अनुसार विद्यार्थी उसी विषय में पंजीयन करा सकेंगे, जिस विषय के शिक्षक संबंधित प्लस टू स्कूल या कॉलेज में नियुक्त हों या जहां उस विषय का पठन-पाठन हो रहा हो।
Key Highlights
• JAC ने 11वीं परीक्षा 2026 और इंटर 2027 के पंजीयन की तिथि घोषित की
• JAC Registration के तहत उसी विषय में पंजीयन, जिस विषय के शिक्षक उपलब्ध
• तीन वर्ष की अवधि पूरी होने पर दोबारा पंजीयन अनिवार्य
• बिना विलंब शुल्क 18 दिसंबर से 2 जनवरी तक आवेदन
• 11वीं की परीक्षा OMR शीट पर, सभी प्रश्न बहुविकल्पीय
Ranchi JAC Update:
जैक के निर्देश के मुताबिक अब परीक्षार्थी केवल उसी विषय की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिसकी पढ़ाई उनके स्कूल या कॉलेज में कराई जाती है। राज्य के कई प्लस टू विद्यालयों में इंटर स्तर के कुछ विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने के कारण यह व्यवस्था लागू की गई है।
Ranchi JAC Update:
जैक द्वारा जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन परीक्षार्थियों के पंजीयन की अवधि अधिकतम तीन वर्ष पूरी हो चुकी है, उन्हें दोबारा पंजीयन कराना होगा। ऐसे छात्रों के लिए कक्षा 11वीं की परीक्षा में फिर से शामिल होना अनिवार्य होगा। 11वीं की परीक्षा पास करने के बाद ही वे वर्ष 2027 की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
Ranchi JAC Update:
परीक्षा फॉर्म और पंजीयन फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 18 दिसंबर से 2 जनवरी तक जमा किए जा सकेंगे। वहीं, विलंब शुल्क के साथ आवेदन 3 जनवरी से 9 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। सभी आवेदन जैक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा होंगे। शुल्क और अन्य विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।
Ranchi JAC Update:
जिन स्कूलों और कॉलेजों को लॉगिन पासवर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है, वे इसे अपने संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 11वीं की परीक्षा OMR शीट पर आयोजित होगी, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।




