मोतिहारी पुलिस ने 6 करोड़ के साईबर ठगी का किया भंडाफोड़, तीन ठग गिरफ्तार, एक लाख बीस हजार बरामद

मोतिहारी पुलिस ने 6 करोड़ के साईबर ठगी का किया भंडाफोड़, तीन ठग गिरफ्तार, एक लाख बीस हजार बरामद

मोतिहारी : जिले के साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ा है।

डिजिटल अरेस्ट करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

साइबर थाने की पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि मोतिहारी के राजपुर और सीतामढ़ी के साइबर ठग लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले 3 ठग को पकड़ा है। साइबर ठग जिले मे गिरोह का संचालन कर रहा था इसके बाद साइबर थाने की पुलिस ने जितेंद्र कुमार, अमल प्रकाश और ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 लाख 20000 नगद, 5 मोबाइल, 18 एटीएम एक मोटरसाइकिल 6 सिम के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक गजट को भी जब्त किया है।

डिजिटल एरेस्ट कर आईपीओ और स्टॉक में निवेश का देता था प्रलोभन

पुलिस ने तकरीबन 6 करोड रुपए की हेरा फेरी और साइबर फ्रॉड को पकड़ा है साइबर थाने के डीएसपी अभिनव पराशर ने इसकी जानकारी देते हुए पूर्वी चंपारण में एक बड़ा गिरोह का संचालन हो रहा था जो लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर आईपीओ खरीदने पैसा इन्वेस्ट करने स्टॉक मार्केट में पैसे लगाने जैसे प्रलोभन देकर उनसे ठगी करता था साइबर थाने की पुलिस ने तीनों साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है और जेल भेजा है।

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...