औरंगाबादः- हसपुरा थाना क्षेत्र में महुंआड़ गांव के बघार के पास स्थित आहर में डूबकर एक किसान की मौत हो गई। मृतक जितेंद्र महतो (45वर्ष) महुआंड़ गांव का निवासी है। बताया जाता है कि शनिवार को दोपहर किसान खेत में काम कर खाना खाने घर जा रहा था। इसी दौरान वह मिट्टी से सने पैर को धोने पास के आहर में गया। पैर धोने के दौरान ही उसका पैर फिसल गया और आहर की गहराई में चले जाने से उसकी डूबकर मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद, सदर अस्पताल भेज दिया है।

Advertisment
आहर में डूबकर किसान की मौत
आमना खातून: फूस के छप्पर से 20 लाख के लहठी बिजनेस...
फूस के छप्पर से 20 लाख के बिजनेस तक: बिहार की आमना खातून की कामयाबी की वो कहानी, जो हर महिला को हौसला देगी
कहते...
Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...
पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...
Bihar Government: प्रेम की धुन से प्रतिरोध की आवाज तक, ‘मौसिकी’...
डॉ. अमित रंजन के काव्य संग्रह ‘मौसिकी : अहसासों का आसमान’ में प्रेम, पीड़ा, स्त्री अस्मिता, सामाजिक सरोकार और प्रतिरोध की संवेदना दिखाई देती...

















