Asia Cup U19 2025: फाइनल में IND और PAK आमने सामने, दुबई में छाएगा भारत का वैभव!

Asia Cup U19 2025 का फाइनल मुकाबला कल (21 दिसंबर) भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. वहीं दोनों टीम के कप्तान टॉस के लिए 10 बजे मैदान में आएंगे. दो चीर प्रतिद्वंदी टीम भारत और पाकिस्तान फिर एक बार सामने सामने नजर आएंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर सभी देशों के क्रिकेट प्रेमियों की नजर टिकी रहती है. होने वाले फाइनल मुकाबले में भारत की तरफ से सभी की नजर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर टिकी रहेगी. सभी कयास लगा रहे हैं कि फाइनल मैच में वैभव का बल्ला जमकर बोलेगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर अपनी जगह फाइनल में पक्की की है. वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया है. होने वाला यह फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहने वाला है. अब देखना यह है कि इस मुकाबले में कौन सी टीम जीतती है और किस टीम को हार का सामना करना पड़ता है. फिलहाल यह कहना तो काफी मुश्किल होगा कि कौन सी टीम फाइनल में जीत दर्ज करेगी ? क्योंकि क्रिकेट एक खेल है और इसमें हर प्रेडिक्शन फेल है.

Asia Cup U19 2025: वैभव सूर्यवंशी से रहेगी सभी को उम्मीद

ग्रुप स्टेज मैच में भारत बनाम पाक मुकाबले में वैभव का बल्ला नहीं चला था. सलामी बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 6 गेंदों में 1 चौके की मदद से 5 रन बनाए थे. ग्रुप स्टेज मैच में वह पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद सैयाम के गेंद के शिकार हुए थे. वहीं सेमीफाइनल मैच में भी वैभव का बल्ला नहीं चला था. श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने दो चौके तो जड़े मगर उनके रन का आंकड़ा 9 रन के पार नहीं गया. मगर सभी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उनसे फाइनल में ऐसे खेल की उम्मीद नहीं है और यह एक मौका वैभव के सामने है  कि वह साबित करें कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी है. फाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले में वह कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं और अपनी टीम को निराश ना करते हुए टीम को जीत दिला सकते हैं.

Asia Cup U19 2025: एरोन-विहान पर भी रहेगी सभी की नजर

भारत की तरफ से सभी की नजर एरॉन जॉर्ज (Aaron George) और विहान मल्होत्रा (Vihaan Malhotra) पर टिकी रहेगी. इन दोनों खियालड़ियों का प्रदर्शन भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा है. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भी दोनों खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी. इनके नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत  टीम ने सेमीफाइनल मैच में जीत दर्ज की थी. जानकारी के लिए बता दें, सेमीफाइनल मुकाबले में एरोन जॉर्ज ने 49 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की बदौलत नाबाद 58 रन की पारी खेली थी. वहीं विहान मल्होत्रा ने सेमीफाइनल मैच में 45 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के के दम पर नाबाद 61 रन की पारी खेली थी. सभी क्रिकेट प्रेमियों को इन दोनों खिलाड़ियों से भी इस प्रकार के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

Asia Cup U19 2025: इन गेंदबाजों से रहना होगा सतर्क

कल होने वाले फाइनल मैच में भारत के खिलाड़ियों को पाकिस्तान के तीन गेंदबाज से सतर्क रहने की जरूरत है. ये तीन नाम है  मोहम्मद सैयाम, अब्दुल सुभान और निकाब शफीक. इन तीनों गेंदबाजों ने ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए मिलकर 8  विकेट बटोरे थे. मोहम्मद सैयाम ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी का विकेट चटकाया था. इन्होंने मुकाबले में 9 ओवर गेंदबाजी की थी.जिसमें उन्होंने 67 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. वहीं अब्दुल सुभान ने मैच के दौरान 9.1  ओवर गेंदबाजी की थी. इन्होंने ने भी अपनी गेंदबाजी के दौरान 42 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. वहीं बात करें निकाब शफीक की तो, निकाब शफीक ने मैच के दौरान 9 ओवर गेंदबाजी की. जिसमें एक ओवर मेडन रहा वहीं, इन्होंने अपनी गेंदबाजी के दौरान 38 रन देकर दो बल्लेबाज (वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा) को आउट किया है. भारतीय बल्लेबाजों को इन पाकिस्तानी गेंदबाजों से सतर्क रहने की जरूरत है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img