सफेद गाड़ी, पुलिस का रौब और फर्जी कार्रवाई… कटिहार में नकली पुलिस गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार में नकली पुलिस टीम को असली पुलिस ने गिरफ्तार किया। फलका थाना क्षेत्र के मोरसडा गांव से जुड़े इस मामले में बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक राहिल जो गांव में किराना दुकान चलाता था। अचानक उसके पास सफेद गाड़ी में सवार होकर चार लोग पहुंच गए। खुद को पुलिस वाला बताते हुए बड़ा बाबू के बुलावे पर किराना दुकान चलाने वाले राहिल को खींचकर गाड़ी में चराने लगे। इस बीच हंगामा होने पर लोग जमा हो गए। जब लोग पूरे मामले पर पूछताछ किया तो पता चला की किराना दुकान में कोडिंग सिरप बेचने के नाम पर यह लोग दुकान पर आए थे।

फलका थाना प्रभारी ने कहा- अमन छुट्टी लेकर घर गया था

मगर बड़ी बात यह है कि इस नकली पुलिस टीम में केवल एक ही पुलिस वाला था जो अनुबंध पर फलका थाना के ड्राइवर अमन कुमार है। वहीं फलका थाना प्रभारी ने बताया कि अमन छुट्टी लेकर घर गया था। फिलहाल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक व्यक्ति फरार है। पूरे मामले पर फिलहाल जांच किया जा रहा है। वहीं नकली पुलिस टीम को उनके गलत करतूत के कारण असली पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए जाने की चर्चा पूरे जिला में है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी मेयर के पति देवा गुप्ता पर एक लाख का इनाम, 100 अपराधियों की सूची से मचा हड़कंप…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...