FASTag बनेगा Digital Wallet: पार्किंग से पेट्रोल तक भुगतान की सुविधा देने की तैयारी

FASTag को टोल से आगे बढ़ाकर पार्किंग और पेट्रोल भुगतान से जोड़ने की तैयारी। छह महीने का ट्रायल सफल, डिजिटल फ्रॉड में कमी की उम्मीद।

FASTag बनेगा Digital Wallet : केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय फास्टैग को मल्टीपर्पस डिजिटल पेमेंट टूल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मंत्रालय की ओर से पिछले छह महीनों से चल रहे ट्रायल को सफल बताया गया है। इसका उद्देश्य फास्टैग का इस्तेमाल केवल टोल टैक्स तक सीमित न रखकर, यात्रा के दौरान रोड साइड सुविधाओं जैसे पार्किंग शुल्क और पेट्रोल भुगतान तक विस्तारित करना है।

FASTag बनेगा Digital Wallet: टोल से आगे बढ़ेगा फास्टैग का दायरा

अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहन चालक फास्टैग को एक डिजिटल वॉलेट की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। हाईवे पर स्थित पार्किंग एरिया, पेट्रोल पंप और अन्य रोड साइड एमिनिटीज पर बिना नकद भुगतान संभव होगा। इससे यात्रा के दौरान बार-बार अलग-अलग पेमेंट ऐप या नकदी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


Key Highlights

फास्टैग को मल्टीपर्पस डिजिटल पेमेंट टूल बनाने की तैयारी

छह महीने का ट्रायल सफल, जल्द व्यापक लागू होने की संभावना

पार्किंग और पेट्रोल भुगतान भी फास्टैग से संभव

डिजिटल फ्रॉड की आशंका होगी कम

यात्रा के दौरान भुगतान प्रक्रिया होगी आसान


फास्टैग बनेगा Digital Wallet: डिजिटल फ्रॉड पर लगेगा अंकुश

मंत्रालय का मानना है कि फास्टैग आधारित भुगतान से डिजिटल फ्रॉड की आशंका कम होगी। चूंकि फास्टैग एक सीमित बैलेंस वाले वॉलेट की तरह काम करेगा, इसलिए किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में उपयोगकर्ता का संभावित नुकसान भी सीमित रहेगा। यह सुविधा खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए सुरक्षित विकल्प साबित हो सकती है।

फास्टैग बनेगा Digital Wallet:यूजर अनुभव होगा ज्यादा आसान

फास्टैग को मल्टीपर्पस बनाने से यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होगा। एक ही प्लेटफॉर्म से कई तरह के भुगतान होने पर न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि हाईवे पर ट्रैफिक और भी सुचारु हो सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक, ट्रायल के दौरान उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है।

Saffrn

Trending News

पटना में बड़ा हादसा, गांधी घाट पर नहाने गए 6 युवक...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांधी घाट पर नहाने के दौरान छह...

सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 10 बेजुबान मवेशियों को तस्करों...

दानापुर : राजधानी पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां स्थानीय लोगों की सतर्कता और...

JDU, RJD के बाद अब ‘कमल’ खिलाने BJP पहुंचीं रितु जायसवाल,...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कमल खिलाने के लिए रितु जायसवाल...

गंगा दशहरा आज, पटना के गंगा घाटों में उमड़ा आस्था का...

पटना सिटी : पटना जिले में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पटना...

हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर युवक की हत्या, मक्का खेत में मिला...

मोतिहारी : मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर धनखरैया पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे मक्का के खेत से एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img