Advertisment

राज्यसभा सीट को लेकर आक्रामक हुये केन्द्रीय मंत्री मांझी, बागी तेवर का एलान

राज्यसभा सीट को लेकर आक्रामक हुये केन्द्रीय मंत्री मांझी, बागी तेवर का एलान

गयाजी : हम पार्टी के कार्यक्रम मे केंद्रीय मंत्री एवं हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने राज्यसभा सीट को लेकर आक्रामक तेवर दिखाते हुए बड़ा राजनीतिक बयान दिया,साथ ही अपने मंत्री पुत्र संतोष सुमन को भी अपने हक की लड़ाई के लिए आगे रहने की सलाह दिया।

बीजेपी प्रबंधन पर वादा खिलाफी और बेईमानी का लगाया आरोप

जीतन राम मांझी ने कहा कि यदि इस बार उन्हें राज्यसभा की सीट नहीं मिली, तो वे न केवल मंत्री पद छोड़ देंगे, बल्कि एनडीए से भी नाता तोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय उन्हें राज्यसभा सीट देने का वादा किया गया था। अब यदि वादा पूरा नहीं हुआ, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। मांझी ने भाजपा पर बेईमानी और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव तक उन्हें कम करके आंका गया।

राजनीति में बने रहने के लिये जोखिम लेना जरूरी

जीतनराम मांझी ने मंच से ही अपने बेटे और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री डा. संतोष कुमार सुमन को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में बने रहना है तो जोखिम लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा, मन छोटा मत करिए, भाजपा से लड़ाई के लिए तैयार रहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमें कमजोर समझा गया, तो हम अलग रास्ते पर चलने से पीछे नहीं हटेंगे।

हम बनेगी राष्ट्रीय पार्टी

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मांझी ने हम पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास कई जिलों में मजबूत वोट आधार है और आने वाले चुनाव में 100 सीटों का लक्ष्य रखा गया है। यदि लक्ष्य हासिल नहीं हुआ, तो आंदोलन और संघर्ष के लिए तैयार रहने की बात कही।

पुत्र को दी कमीशन लेने की नसीहत

वही मजाकिया अंदाज में कहा कि हर एमपी एमएलए कमीशन लेते हैं, मेरा भी पिछले बार का 5 करोड़ था जिसमें 40 लाख रुपया आया था हमने सब पैसा पार्टी को दे दिया, मंत्री संतोष सुमन नहीं करते हैं तो यह इनका दोष है..कम से कम पैसे तसीलिये, न तो दूसरे से तसीलिये, ना 10% देते हैं तो 5% लीजिए।

ये भी पढ़े  :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...