Hazaribagh News: बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपचंद दास की कट्टरपंथियों की ओर से की गई निर्मम हत्या के खिलाफ हजारीबाग में आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया. हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में यह आक्रोश मार्च निकाला गया. जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान बांग्लादेश के खिलाफ लोगों ने जमकर आग उगला और कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अन्याय हो रहा है. सरे आम हिन्दू का निर्मम हत्या कर दी जा रही है. जिसका विरोध समाज के हर एक लोगों को करना चाहिए.
Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ये कहा
हजारीबाग के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि दीपू चंद दास की जिस तरह से निर्मम हत्या की गई है कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता है. इन्होंने यह भी कहा कि यह पहली घटना नहीं है हमेशा बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अन्याय होता रहा है. इस बार बीच चौराहे पर निर्मल हत्या की गई है. जो सभी प्रकाष्ठा को लांघ दिया गया है. इन्होंने कहा कि आने वाले समय में सनातनियों को एक होना होगा. नहीं तो हमारा पीढ़ी नहीं बचेगा.
बांग्लादेश की आजादी में भारत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. भारत हमेशा बांग्लादेश को मदद करता रहा है. बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है. इन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया है कि बांग्लादेशियों को देश से चिन्हित कर बाहर निकले. जिस तरह से इजराइल दुश्मनों को सजा देता है ठीक उसी तरह से भारत को भी सजा देने की जरूरत है.
Hazaribagh News: भाई की हत्या से डिप्रेशन में गए छोटे भाई ने की आत्महत्या , परिजनों ने किया सड़क जाम
Hazaribagh News: बांग्लादेश में जो घटना घटी है उससे मानवता शर्मसार
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जिस तरह से आक्रोश हो रहा है इसे लेकर आम जनता में भी आक्रोश है. हजारीबाग के रहने वाले अमन कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में जो घटना घटी है उससे मानवता शर्मसार हुई है. इन्होंने कहा कि भारत सनातन धर्मियों का प्रहरी है. बांग्लादेश को अब सबक सिखाने की जरूरत है. इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग किया है कि बांग्लादेश में हो रहे जगन अपराध के खिलाफ कड़ा कदम उठाए. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…
Highlights







