कौन हैं प्रदीप प्रसाद, जिन्हें भाजपा ने हजारीबाग सदर से दिया टिकट, जानिए

हजारीबाग. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विश्वास जताते हुए प्रदीप प्रसाद को हजारीबाग सदर से उम्मीदवार बनाया है। प्रदीप प्रसाद समाजसेवी के रूप में हजारीबाग जिले में अपने आपको प्रतिष्ठित किया। इसके बाद 2012 से वह राजनीति में सक्रिय हुए। शुरुआती दौर में वे रक्तदान और सर्पदंश से पीड़ित लोगों को अपने कार्यालय में मदद पहुंचाते थे। यहीं से उनका नाम और प्रतिष्ठा पूरे हजारीबाग में फैली। हजारीबाग में वे जमीन व्यवसाय के रूप में भी जाने जाते हैं। इसके अलावा भी उनके कई तरह के व्यवसाय भी हैं।

जानिए प्रदीप प्रसाद के बारे में

प्रदीप प्रसाद 2014 में निर्दलीय चुनाव लड़े और हजारीबाग में अपनी एक दमदार उपस्थिति दर्ज कराएं। उन्होंने आजसू का दामन थामा और फिर कांग्रेस का। कांग्रेस ने उन्हें 2019 में उम्मीदवार नहीं बनाया। कुछ दिनों तक कांग्रेस में सक्रिय रहे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। लोकसभा चुनाव में उन्होंने बढ़ चढ़कर पार्टी के लिए काम किया। यही नहीं अपने दफ्तर में ही उन्होंने सदर विधानसभा चुनाव कार्यालय भी बनाया।

हाल के दिनों में प्रदीप प्रसाद ने पौधारोपण को लेकर पूरे हजारीबाग जिले में अपनी पहचान फिर से ताजा की।  उन्होंने एक लाख से अधिक पौधा लगाया और वितरण कराया। जिन व्यक्तियों को उन्होंने पौधा भेंट स्वरूप दिया, उनसे यह वचन भी लिया कि वह इस पौधे की रक्षा करेंगे। यही नहीं दीपूगढा स्थित दिव्यांग स्कूल में भी उनका लगाओ देखने को मिला। मुख बधिर विद्यालय के बच्चों के साथ उन्होंने पौधारोपण किया और पिकनिक भी मनाया। ऐसे में उनकी पहचान दूर तक पहुंची।

हजारीबाग विधानसभा सीट पर वर्ष 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के मनीष जायसवाल ने कांग्रेस के प्रदीप प्रसाद को पराजित किया था। मनीष जायसवाल को 89675 (44.46 प्रतिशत) वोट मिले थे। कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप प्रसाद को 62546 (31.01 प्रतिशत) वोट मिले थे। वह दूसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 335843 थी। इसमें से 201708 (60.06 प्रतिशत) ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

प्रदीप प्रसाद को हजारीबाग सदर से टिकट

आज जब प्रदीप प्रसाद के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने सदर विधानसभा से आधिकारिक रूप से मोहर लगा दी है तो उनके कार्यालय के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी है तथा उनके चाहने वाले प्रदीप प्रसाद जिंदाबाद एवं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे के साथ अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही साथ वहां मौजूद उनके समर्थक सांसद मनीष जायसवाल एवं पूरे भाजपा नेतृत्व का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

हजारीबाग से शंशाक शेखर की रिपोर्ट

Jio IPO Applications Record: Jio IPO ने रचा इतिहास, आवेदन 1...

Jio IPO Applications Record: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने भारतीय शेयर बाजार में आवेदन संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार...

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...