Hazaribagh News: भाई की हत्या से डिप्रेशन में गए छोटे भाई ने की आत्महत्या , परिजनों ने किया सड़क जाम

Hazaribagh News: हजारीबाग के शिवपुरी के रहने वाले योगेश कुमार मंडल ने तनाव में आकर आत्महत्या कर लिया. इसके बाद उनके परिजनों ने उनके शव के साथ हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल छठ तालाब स्थित कई घंटे से सड़क को जाम करके रखे हैं. इतना ही नहीं बल्कि सड़क जाम की वजह से कई घंटे से छोटी बड़ी सभी वाहन जाम में फंसे हुए हैं. मृतक के पिता तीतू मंडल ने बताया कि आज से 2 वर्ष पूर्व उनके छोटे पुत्र की निर्मम हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद से यह पूरा परिवार तनाव में है और इसी तनाव के वजह से उनके पुत्र योगेश कुमार मंडल ने आत्महत्या कर लिया.

Hazaribagh News: परिजनों ने आरोपियों को की गिरफ्तार करने की मांग

मृतक के परिजनों ने पूर्व दिनों में हुए हत्याकांड के आरोप में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि जब तक इन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक सड़क को जाम करके रखेंगे. इधर लगातार बढ़ती भीड़ और जाम जैसी समस्या को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा बल की भी घटनास्थल पर तैनाती कर दी गई है. लगातार परिजनों को समझाने बुझाने का पुलिस और प्रशासन काम कर रही है.

हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Palamu News: सोना कारोबारी से गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी रंगदारी, कहा- ‘1 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी…’

Illegal Tree Cutting Tundi: टुंडी के नेमोरी जंगल में रातों-रात कट...

Illegal Tree Cutting Tundi: धनबाद जिले के टुंडी ब्लॉक में स्थित नेमोरी जंगल में गैर-कानूनी तरीके से पेड़ काटने का मामला सामने आया है।...

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...