जिले में चला सघन वाहन जांच अभियान, 160 से अधिक वाहनों पर 10-10 लाख से अधिक का दंड

नवादा : नवादा जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय के निर्देश के आलोक में आज समाहरणालय गेट हिसुआ नारदीगंज रोड सहित जिले के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर संबंधित पदाधिकारियों द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों में हेलमेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता, ट्रिपल लोडिंग, भारी वाहनों का फिटनेस, बीमा (इंश्योरेंस), प्रदूषण प्रमाण-पत्र, परमिट की वैधता, वाहन पर हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) सहित अन्य यातायात नियमों की सघन जांच की गई।

जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा – जिला परिवहन पदाधिकारी

आपको बता दें कि जांच के क्रम में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 160 से अधिक वाहनों को चिन्हित करते हुए कुल 10-10 लाख रुपए से अधिक की दंड राशि अधिरोपित की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार का जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा।

आमजनों से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें

आमजनों से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि दोपहिया वाहनों के परिचालन में हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित करने हेतु ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ की नीति को सख्ती से लागू किया जाएगा। सभी पेट्रोल पंप मालिकों/संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे उक्त नीति का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े : बिहार सरकार ने इन 22 IPS ऑफिसर्स को दिया तोहफा, कुंदन कृष्णन बने DG…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Bihar Museum Ranking 2026: दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम,...

 Bihar Museum Ranking 2026, पटना: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। पटना स्थित बिहार म्यूजियम को वर्ष...

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...