मामूली विवाद में दबंग किराना दुकानदार ने ई-रिक्शा चालक को मार दी गोली

मुंगेर : मुंगेर के पूरबसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरबसराय रेलवे ब्रिज के पास बुधवार की सुबह दबंग किराना दुकानदार ने ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी। इस घटना में ई-रिक्शा चालक मो. साजन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली उसके पैर में लगी जो अंदर ही फंसी हुई है। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि घायल के पैर में गोली फंसी हुई है और उसकी स्थिति को देखते हुए उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

दुकानदार महबूब नशे की हालत में उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी – पुलिस

घायल मो. साजन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह घर लौट रहा था। उसी दौरान किराना दुकानदार महबूब आलम ने नशे की हालत में उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से आहत होकर साजन बुधवार की सुबह शिकायत करने महबूब आलम के घर पहुंचा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर महबूब आलम ने अपनी दुकान पर बैठे-बैठे उस पर गोली चला दी।

पुलिस ने कहा- मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है

घटना की सूचना मिलते ही पूरबसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

यह भी पढ़े : पटना सिटी में लापता व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, प्रकाश उत्सव में शामिल होने आया था मृतक….

केएम राज की रिपोर्ट

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...