मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें किया नमन

पटना : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज पूरे देश में मनाई गई। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पाटलिपुत्रा पार्क पटना में किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जन्मजयंती मनायी जा रही है।

CM नीतीश के अलावा दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री, व विधायक ने दी अटल वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत मिश्रा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें किया नमन
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें किया नमन

CM Atal 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पूर्व प्रधानमंत्री की जंयती पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि…

Siwan Railway News: सिवान जंक्शन पर RPF, GRP और डॉग स्क्वाड...

Siwan Railway News: यात्रियों की सुरक्षा को और मज़बूत करने और रेलवे स्टेशन परिसर में अपराधों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए,...

Jharkhand Delimitation: परिसीमन पर झारखंड में सियासी हलचल, नेताओं ने दी...

Jharkhand Delimitation: झारखंड में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन (delimitation) के संभावित असर पर चर्चा करने के लिए रविवार को राजधानी रांची...

Jamshedpur Double Down Club Fight: कथित छेड़खानी के विरोध में क्लब...

Jamshedpur Double Down Club Fight: बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में देर रात डांस पार्टी के दौरान छेड़छाड़ के आरोप को लेकर दो गुटों के...