पुंदाग में पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां तैनात

Ranchi: राजधानी के पुंदाग इलाके में स्थित पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग अपार्टमेंट के ऊपरी फ्लैट्स में लगी, जिससे दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।

ऊपरी मंजिलों में फैली आग: 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ऊपरी मंजिल के एक फ्लैट से शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास के फ्लैट्स तक फैल गई। आग की भयावहता को देखते हुए अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए।

दमकल की गाड़ियां मौके पर:

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। ऊंची मंजिलों तक पानी पहुंचाने के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आग बुझाने का प्रयास जारीः

फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है, लेकिन दमकलकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि आग अन्य फ्लैट्स में न फैल सके। समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

इलाके में मची अफरा-तफरीः

आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने और राहत कार्य में सहयोग किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्टः सौरव सिंह

 

Agnipath Scheme Review: अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने और 50% तक...

ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव और पहले अग्निवीर बैच की सेवा पूरी होने से पहले केंद्र सरकार अग्निपथ योजना की समीक्षा कर रही है। सेवा...

PSC PT Result 2025: रिजल्ट पर उठे सवाल, 832 अभ्यर्थियों के...

जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने 832 रोल नंबर के गैप पर सवाल उठाए हैं। वहीं आयोग ने सिविल सेवा...

Jharkhand Politics: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई Y Category Security,...

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा लौटा दी है। उन्होंने कहा कि गरिमा से बड़ा कोई प्रोटोकॉल नहीं...