बिहार के लाल और उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रपति सम्मान, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

बिहार के लाल और उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रपति सम्मान, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

22Scope News Desk :  महज 14 वर्ष की उम्र में प्रतिभा का झंडा गाड़े बिहार के समस्तीपुर जिले से युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद थी।

4f723ae4 f847 4367 999b bc2e9781d541 22Scope News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये विभिन्न क्षेत्रों में

असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि पुरस्कार विजेता बच्चों ने अपने परिवारों, अपने समुदायों और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये पुरस्कार देश भर के सभी बच्चों को प्रेरित करेंगे।

asw 1 22Scope News

गौरतलब हो कि वैभव सुर्यवंशी ने कठिन प्रतिस्पर्धा से भरे क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है और कम उम्र में ही कई रिकार्ड कायम किय हैं। मुझे आशा है कि आप आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और युवाओं के लिये रोल मॉडल बनेंगे।

विजय हजारे ट्रॉफी में खेली आक्रामक पारी, 84 गेंदों में 190 रन की विस्फोटक पारी

गौरतलब हो कि दोदिन पहले ही विजय हजारे ट्रॉफी में अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुये कारनामा कर दिया था। रांची के JSCA ओवल ग्राउंड पर खेले गए ग्रुप मैच में वैभव ने सिर्फ 36 गेंदों में शतक पूरा कर दिया। इस पारी के साथ ही वे लिस्ट-A क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

वैभव ने 84 गेंदों में 190 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे। बिहार टीम के उप-कप्तान के रूप में खेल रहे वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। वैभव ने सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, इस दौरान उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स और इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर को भी पीछे छोड़ दिया।

पीएम मोदी से भी होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार लेने के बाद वैभव की प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की संभावना है। ऐसे में यह ना सिर्फ सम्मान की बात होगी बल्कि उनके कैरियर की भी नई दिशा दे सकती है।

ये भी पढे :  बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा, मांझी का कड़ा हमला, शासन को ठहराया जिम्मेदार

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...