होमगार्ड जवान के घर मिला हथियारों का जखीरा, गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

होमगार्ड जवान के घर मिला हथियारों का जखीरा, गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

पटना :  पटना से खबर है जहां होमगार्ड जवान के घर हथियारों का जखीरा देख कर पुलिस के होश उड़ गये हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी।

कई मामले में आरोपित है नवल किशोर शर्मा

पुलिस ने रानीतलाब थाने के बराह गांव निकासी होमगार्ड जवान सोनू कुमार के घर छापेमारी में जिंदा कारतूस, खोखे और नकदी भी जब्त किया है। इस क्रम में जवान के पिता नवल किशोर शर्मा को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब हो कि जवान के पिता पहले से ही कई मामले में आरोपित हैं। फिलहाल पुलिस ने जवान के पिता को पकड़ने के लिये छापेमारी का दायरा बढा दिया है।

हथियार देख सब रह गये दंग

पुलिस ने छापेमारी में एक राइफल, एक बंदूक, दो देसी कट्टा, 41 जिंदा कारतूस, 14 खोखे, दो मैगजीन, एक पिस्टल कवर, एक फूलथ्रू रॉड, एक मोबाइल फोन सहित 4,620 रुपए नकद मिले।

ये भी पढ़े :

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...