पेट्रोल व डीजल चोरी का घोसवरी पुलिस ने किया खुलासा, 2 चोर गिरफ्तार

मोकामा : नेशनल हाईवे-33 पर इंडियन ऑयल के तेल टैंकर से बड़े पैमाने पर डीजल और पेट्रोल की हो रही चोरी का घोसवरी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में अंतरजिला गिरोह के दो चोरों को चोरी की सैकड़ों लीटर पेट्रो पदार्थ के साथ दबोच लिया गया है। घोसवरी थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि सड़क किनारे एक नकली होटल में तेल चोरी का वर्षों से गोरखधंधा चल रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी, रंगेहाथ पकड़े गए 2 चोर

आपको बता दें कि तेल चोरी की मिली गुप्त सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गई तो रंगे हाथ टैंकर से तेल की चोरी करते दो चोरों गया जिला निवासी ललन कुमार और नालंदा जिले के दीपेंद्र कुमार उर्फ लालू कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। तेल टैंकर बरौनी रिफाइनरी से नालंदा जा रहा था। घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव एनएच-33 पर खुले आम तेल कटिंग की जा रही थी। जब्त पेट्रो पदार्थ में डीजल और पेट्रोल के कई गैलन बरामद हुए हैं। घोसवरी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Mokama Wine 1 22Scope News

Mokama Wine 2 22Scope News

यह भी पढ़े : नक्सलियों पर डबल प्रहार : बछेड़वा पहाड़ से हथियार बरामद, 11 साल से फरार कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

विकाश कुमार की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...