Advertisment

नक्सलियों पर डबल प्रहार : बछेड़वा पहाड़ से हथियार बरामद, 11 साल से फरार कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

गयाजी : जिला पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मोर्चों पर कामयाबी हासिल की है। लुटुआ थाना क्षेत्र के बछेड़वा पहाड़ से जहां नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया, अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया गया। वहीं दूसरी ओर 11 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली मनोहर भुईया उर्फ शंकर भुईया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बछेड़वा पहाड़ इलाके में नक्सलियों की गतिविधि देखी गई है

आपको बता दें कि पहली कार्रवाई लुटुआ थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बछेड़वा पहाड़ इलाके में नक्सलियों की गतिविधि देखी गई है। सूचना के बाद एसएसपी के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और इमामगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में लुटुआ थाना पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने पहाड़ी इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया एक अवैध देशी सिक्सर और 22 कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में लुटुआ थाना कांड संख्या 47/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि इस बरामदगी से इलाके में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

Gaya Police 1 1 22Scope News

कुख्यात नक्सली मनोहर भुईया मैगरा थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में छिपा हुआ है – गयाजी पुलिस

दूसरी बड़ी सफलता डुमरिया थाना को मिली। पुलिस को सूचना मिली कि कई मामलों में वांछित कुख्यात नक्सली मनोहर भुईया उर्फ शंकर भुईया मैगरा थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद डुमरिया थाना पुलिस ने एसएसबी के साथ संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस बल को देखकर आरोपी भागने लगा। लेकिन सशस्त्र बलों ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया।

Gaya Police 2 1 22Scope News

क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार छापेमारी व कार्रवाई की जा रही है – पुलिस

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मनोहर भुईया उर्फ शंकर भुईया, निवासी चटकपुर, थाना मैगरा, जिला गया के रूप में की। पुलिस के अनुसार वह वर्ष 2014 में डुमरिया बाजार स्थित एयरटेल टावर पर हुए बम विस्फोट कांड में शामिल था। इस मामले में पहले ही 22 नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि नौ नक्सली न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। मनोहर भुईया लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : 280 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का शक…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood News 2026: बिहार की 4 नदियां क्यों बन रही...

Bihar Flood News 2026: हर साल, बिहार के कई इलाकों के लिए बाढ़ एक बड़ी चुनौती बन जाती है। नेपाल में भारी बारिश से बिहार...

Siwan Junction Security Check: सीवान जंक्शन पर सुरक्षा अलर्ट, प्लेटफॉर्म से...

Siwan Junction Security Check: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को देखते हुए देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसी...

Bhavana Kanth FCL Course: भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, Fighter...

Bhavana Kanth FCL Course: बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर ब्लॉक के बाउर गाँव की रहने वाली भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट भावना...