ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस लगातार भोजपुरवासियों को लौटा रही है खुशी

आरा : ऑपरेशन मुस्कान के तहत भोजपुर पुलिस ने आज यानी 29 दिसंबर को लोगों के चोरी/गुम हुए कुल 106 मोबाइल (अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपए) बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में 106 लोगों के चेहरे पर खुशी लौटी है। जिसमें पुलिस ने लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस दिए। ये मोबाइल अलग-अलग समय पर अलग अलग जगहों से चोरी या गुम हुए थे। इनकी कुल कीमत लगभग 21 लाख रुपए बताई जा रही है। मोबाइल मिलने पर लोगों की खुशी देखते ही बनती थी। वे भोजपुर पुलिस के इस काम की तारीफ कर रहे थे।

पूर्व भी भोजपुर पुलिस ने 441 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए हैं – SP मिस्टर राज

भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने बताया कि इससे पूर्व भी भोजपुर पुलिस ने 441 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए हैं। इस कार्य में पूरी टीम ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसमें विभिन्न थाना की थाना की पुलिस दी आयु की टीम और स्ट्रीम में लगे लोग की अहम भूमिका है। ये मोबाइल उनके मालिकों को लौटा दिए गए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई से लोगों के लिए इससे पुलिस पर विश्वास और बढ़ा है। चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। कहा की अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Ara SP 1 22Scope News

Ara SP 2 22Scope News

भोजपुर पुलिस की इस पहल से लोगों में एक नई उम्मीद जगी है

भोजपुर पुलिस की इस पहल से लोगों में एक नई उम्मीद जगी है। उन्हें लग रहा है कि अगर उनका मोबाइल खो भी जाता है तो पुलिस उसे ढूंढ निकालेगी। यह कार्रवाई चोरों के लिए एक चेतावनी भी है। एसपी मिस्टर राज ने कहा कि भोजपुर पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों से भी अपील है कि वे अपने मोबाइल का ध्यान रखें। चोरी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस आपकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार है।

Ara SP 3 22Scope News

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : SP ने जिले में चोरी के 80 मोबाइल को लोगों को लौटाया

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...