बंगाल विधानसभा : बजट सत्र के आखिरी दिन बीजेपी और टीएमसी के विधायकों में जमकर हुई हाथापाई, फाड़े कपड़े

कोलकाता : बजट सत्र के आखिरी दिन बीजेपी और टीएमसी के विधायकों में जमकर हुई हाथापाई, फाड़े कपड़े- पश्चिम बंगाल

विधानसभा में सोमवार को बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के बीच जमकर हाथापाई हुई.

बजट सत्र के आखिरी दिन दोनों पार्टियों के नेता बीरभूम के रामपुरहाट में हुई हिंसा को लेकर भिड़ गए.

इस दौरान एक-दूसरे के कपड़े भी फाड़े गए.

टीएमसी के विधायक आसित मजूमदार को नाक में चोट आई है.

शुभेंदु सहित पांच विधायक सस्पेंड

बीजेपी ने आरोप लगाया कि जब उसने बीरभूम मामले पर

चर्चा की मांग की तो टीएमसी के विधायकों ने आपा खो दिया और हाथापाई की. इस दौरान बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा के साथ मारपीट की गई. इसके बाद बीजेपी के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. इस घटना के बाद बीजेपी के पांच विधायकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा, शंकर घोष, दीपक बरमन और नरहारी महतो को सस्पेंड कर दिया गया है.

बीरभूम मामले पर चर्चा की मांग पर हाथापाई

बीजेपी ने दावा किया है कि जब पार्टी ने बीरभूम मामले पर चर्चा की मांग की, तो टीएमसी के विधायकों ने आपा खो दिया और हाथापाई की. इस दौरान बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा के साथ मारपीट की गई. हंगामे बढ़ने के बाद बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. कहा जा रहा है कि हाथापाई में टीएमसी के विधायक आसित मजूमदार को भी कथित तौर पर नाक पर चोट आई है. सदन से वॉकआउट के बाद बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के बाहर भी विरोध-प्रदर्शन किया.

शुभेंदु अधिकारी ने लगाया गंभीर आरोप

नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सदन के अंदर बीजेपी विधायकों के साथ मारपीट की गई. वेल में प्रदर्शन के दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स ने धक्का भी दिया. उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए. सदन में हाथापाई का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो को बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्विटर पर पोस्ट किया है.

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र : जेपीएससी के मुद्दे पर हंगामे के आसार

DVC Maithon Protest: मैथन में DVC के खिलाफ विस्थापितों का बड़ा...

DVC Maithon Protest: दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले, विस्थापित लोगों ने मैथन में DVC एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...

BCKU dharna Rajpura colliery: कोयला खदान बचाने को लेकर मजदूरों का...

BCKU dharna Rajpura colliery: बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन (BCKU) के बैनर तले ECL मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन और धरना...

Jamtara Karamtand Road Problem: करमाटांड रोड पर खतरा बढ़ा, लोग जान...

Jamtara Karamtand Road Problem: जामताड़ा ज़िले में करमाटांड़ बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे किसी जलाशय से अलग...