जमशेदपुर से पटना आ रही शराब जब्त, गया पुलिस ने कंटेनर से छापेमारी कर की बरामद

जमशेदपुर से पटना आ रही शराब जब्त, गया पुलिस ने कंटेनर से छापेमारी कर की बरामद

गया : जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नए साल के जश्न से पहले शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4190 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई बाराचट्टी ब्लॉक मोड़ के पास चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान की गई।

जमशेदपुर से पटना लायी जा रही थी शराब

पुलिस ने जांच के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें रखे 490 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके पर ही कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के मिठीबेरी गांव निवासी पुखराज के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह शराब की खेप झारखंड के जमशेदपुर से बिहार की राजधानी पटना ले जाई जा रही थी।

पुलिस को आशंका है कि इस तस्करी के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जिसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कर जब्त किया कंटेनर

इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जब्त कंटेनर को थाने में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने साफ किया है कि नववर्ष को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढे : पंचायतों में बदली सिस्टम की तस्वीर, अब लाभार्थी तक सीधे पहुंच रहा पैसा- मंत्री

Saffrn

Trending News

Garhwa Voter List Update: जन्म तिथि के आधार पर देने होंगे...

Garhwa News: गढ़वा ज़िले में होने वाले 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान की तैयारी के तहत, प्रशासन ने वोटर वेरिफिकेशन प्रोसेस से जुड़ी गलतफहमियों...

मुख्यमंत्री ने कहा- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत प्रत्येक माह...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित डीबीटी...

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार घूस लेते चौकीदार गिरफ्तार,...

गयाजी : गयाजी जिले के बेलागंज थाना में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौकीदार मनीष कुमार को नौ हजार रुपए घूस...

कोसी नदी में नाव पलटी, 4 किसान लापता, तलाश में जुटी...

दरभंगा : दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के बनरी ढलान के पास बुधवार को कोसी नदी में एक नाव पलट जाने से चार...

घर में चल रहा था विवाद, अचानक उठा डेकची और हो...

Jamshedpur News: परसुडीह पुलिस स्टेशन इलाके के करनडीह लाइन टोला में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। हत्या...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img