चोरों ने ज्वेलरी दुकान के शटर काटकर उड़ाए 5 लाख के जेवरात, CCTV का DVR भी ले गए चोर

Sariya: सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी बाजार में बीती रात चोरों ने एक ज्वेलरी और बर्तन दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान का शटर काटा और उसके बाद अंदर लगे ग्रिल गेट को भी काटकर दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखे कीमती आभूषणों को चुन-चुनकर समेट लिया।

सोने-चांदी के जेवरात चोरीः

चोरी हुए सामान में सोने की अंगूठियां, चांदी की पायल, बिछिया, लॉकेट शामिल हैं। कुल मिलाकर चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी जा रही है।

CCTV का DVR भी ले गए चोरः

चोरों की चालाकी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे CCTV कैमरे का DVR भी निकालकर अपने साथ ले गए। इससे जांच में पुलिस को शुरुआती स्तर पर कठिनाई हो सकती है।

सुबह टूटा शटर देख मचा हड़कंप:

सुबह जब आसपास के दुकानदारों ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा, तो तुरंत इसकी सूचना इसरी बाजार निवासी दुकान मालिक और सरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंंची और जांच शुरू की।

पुलिस जांच में जुटीः

फिलहाल सरिया पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और आसपास के इलाकों में चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट : राज रवानी

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img