इंडो-नेपाल व भारत-भूटान सीमा के लिए 249 नव आरक्षी पासआउट, 10वें BRTC का भव्य दीक्षांत परेड समारोह संपन्न

सुपौल : सशस्त्र सीमा बल (SSB) के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र सुपौल में मंगलवार को 10वें बेसिक रिक्रूट ट्रेनिंग कोर्स (BRTC) का दीक्षांत परेड समारोह गरिमा, शौर्य और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। बल मुख्यालय नई दिल्ली के महानिरीक्षक सोमित जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली। इस अवसर पर आरटीसी सुपौल के उप महानिरीक्षक संजय कुमार शर्मा, सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस सहित एसएसबी SSB के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह की शुरुआत निशान टुकड़ी के आगमन के साथ हुई

समारोह की शुरुआत निशान टुकड़ी के आगमन के साथ हुई, जिसके पश्चात नव आरक्षियों द्वारा राष्ट्र सेवा एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली गई। प्रशिक्षुओं की सुसंगठित मार्च-पास्ट ने परेड मैदान में उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। देश के विभिन्न राज्यों से 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर पासआउट हुए कुल 249 नव आरक्षियों ने परेड के दौरान अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सामूहिक पीटी, मल्लखंभ, वॉल्टिंग हॉर्स और बेयोनट फाइटिंग की प्रस्तुतियों ने माहौल रोमांचकारी बना दिया। दर्शकों ने जवानों की फुर्ती, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की सराहना की।

Supaul 4 22Scope News

Supaul 1 22Scope News

नव आरक्षियों को देश सेवा के लिए समर्पित मनोभाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी

अपने संबोधन में आईजी सोमित जोशी ने एसएसबी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बल न केवल भारत-नेपाल एवं भारत-भूटान सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण है, बल्कि आंतरिक शांति, आपदा राहत और मानवीय सेवा कार्यों में भी अग्रणी योगदान देता है। उन्होंने नव आरक्षियों को देश सेवा के लिए समर्पित मनोभाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Supaul 2 22Scope News

अनुशासन, परिश्रम और साहस के दम पर भविष्य निर्माण व देश की सुरक्षा में योगदान देने की सीख इस दीक्षांत समारोह ने समाज को दी

समारोह में सुपौल व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। आयोजन ने स्थानीय युवाओं को सुरक्षा बलों में सम्मिलित होकर राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। अनुशासन, परिश्रम और साहस के दम पर भविष्य निर्माण और देश की सुरक्षा में योगदान देने की सीख इस दीक्षांत समारोह ने समाज को दी।

Supaul 3 22Scope News

यह भी पढ़े : पासिंग आउट परेड के लिए प्रैक्टिस कर रहे एक 25 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत

अजय कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...